बीजेपी ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश रामपुर और खतौली, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहानी एवं छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर (SC/ST) की विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए 5 दिसंबर को मतदान होना है। रघुराज सिंह शाक्य को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का निकटवर्ती बताया जाता है।
उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से श्रीमती राजकुमारी सैनी और रामपुर से आकाश सक्सेना, राजस्थान की सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा, बिहार की कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (सु.) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



