ऋषि कपूर को भाई रणधीर कपूर से मिला सरप्राइज, करिश्मा कपूर ने तस्वीर की शेयर

Summary :

अभिनेता रणधीर कपूर से भी जब ऋषि बीमारी के लिए सवाल किये गए तो उन्होंने ये सवाल टाल दिए। आपको बात दें ऋषि कपूर बीते साल सितम्बर से अमेरिका में है

वेटेरन स्टार ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे है और समय समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अपडेट्स देते रहते है। भारत से इतने दूर होने के बाद भी अभिनेता ऋषि को अकेलेपन का अहसास नहीं हुआ क्योंकि उनकी पत्नी नीतू कपूर हर समय उनके साथ रही है।

ऋषि कपूर

कई फिल्म स्टार ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क भी गए और बीते दिनों ऋषि ने मिलने अचानक उनके भाई रणधीर कपूर और उनकी भतीजी करिश्मा कपूर पहुंचे जिन्हे देखकर ऋषि कपूर ख़ुशी से सराबोर हो उठे।

ऋषि कपूर

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इस मुलाकात की खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा , ” चिंटू अंकल के साथ खूबसूरत समय न्युयोर्क में ! वो काफी हैंडसम नजर आ रहे है और में हमेशा की तरह खाने और रेस्ट्रॉन्ट के बारे में कपूर भाइयों से बात करते हुए। #फैमिली #न्यूयॉर्क

ऋषि कपूर

आपको बता दें ऋषि की तरफ से अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया गया है की ऋषि किस बीमारी से पीड़ित है। ऋषि के परिवारजनों ने भी उनकी बिमारी पर चुप्पी साध रखी है पर उनकी तस्वीरें देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है की वो कैंसर की बीमारी से जूझ रहे है।

ऋषि कपूर

अभिनेता रणधीर कपूर से भी जब ऋषि बीमारी के लिए सवाल किये गए तो उन्होंने ये सवाल टाल दिए। आपको बात दें ऋषि कपूर बीते साल सितम्बर से अमेरिका में है पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते है।

ऋषि कपूर

अमेरिका जाते वक्त ऋषि कपूर ने ट्वीट कर अपने फैंस को जानकारी देते हुए लिखा था , ” हेलो दोस्तों , में काम से थोड़े समय का ब्रेक लेकर मेरिका जा रहा हूँ जहाँ मैं कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहा हूँ। आप सभी को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। में जल्द वापस लौटूंगा।

ऋषि कपूर

समय समय पर ऋषि कपूर के परिवार के लोग उनसे मिलने अमेरिका जाते रहते है और खबर आ रही बह्रमास्त्र की शूटिंग के बाद रणबीर कपूर भी एक बार फिर ऋषि से मिलने अमेरिका जाने वाले है। हम उम्मीद करते है की ऋषि कपूर जल्द स्वस्थ होकर बॉलीवुड में वापस लौटेंगे।

नेटफ्लिक्स ने जारी किया पोस्टर, इस दिन रिलीज़ हो सकती है सेक्रेड गेम्स 2 सीरीज

Desk Team