रितेश देशमुख से लेकर निम्रत कौर सहित कई सेलेब्स ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी

Summary :

गुरुवार रात को 74 वर्षीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अंतिम सांस ली। बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान का निधन लंबी बिमारी से लड़ते हुए हो गया।

गुरुवार रात को 74 वर्षीय केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अंतिम सांस ली। बिहार के दिग्गज नेता रामविलास पासवान का निधन लंबी बिमारी से लड़ते हुए हो गया। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ कई बड़े सितारों ने रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी रामविलास पासवान के गुजरने पर शोक व्यक्त किया। रामविलास पासवान को सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
रामविलास पासवान के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए फिल्म स्टार रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह सुनकर हैरान हूं और दुखी हूं कि रामविलास पासवान जी अब नहीं रहे। उनके बेटे चिराग पासवान, पूरे परिवार और उनके फॉलोअर्स के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, ओम शांति।

रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताते हुए एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्वीट में लिखा, एक बड़ा नुकसान, ओम शांति।

 रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने ट्वीट में लिखा, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

मशहूर निर्माता मधुर भंडारकर ने भी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मेरी चिराग पासवान और उनके परिवार के लिए गहरी संवेदनाएं हैं।
रामविलास पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए बॉलीवुड गायक कैलाश खेर ने लिखा, केंद्र में मंत्री श्री रामविलास पासवान की देह पंचतत्व में विलीन हो गई, हमको जब भी मिले बहुत आदर प्रेम से मिले। भली आत्मा, परमेश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति दें। अतः प्रियजनों को सामर्थ्य दे इस क्षति को सहन करने की, हरि ॐ संवेदनाएं। 

रामविलास पासवान को एक्ट्रेस निम्रत कौर ने भी श्रद्धांजलि दी। 

बिहार के दिग्गज नेता की मृत्यु पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। पिछले कई दिनों से अस्पताल में 74 वर्षीय रामविलास पासवान भर्ती थे। 

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान की मृत्यु की जानकारी दी। राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री सहित कई राजनेताओं ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया। 

Desk Team