महान टेस्ट बल्बेबाजों की लिस्ट में शुमार भारतीय टीम के धांसू टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार यानी आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 साल पूरे कर लिए हैं। साल 2010 में पदार्पण करके के बाद पुजारा ने 77 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें 48.66 के औसत से कुल 5840 रनों का आंकड़ा कायम किया है।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट शेयर
हाल ही में चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी साथ ही अपने फैंस औश्र प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। दिलचस्प बात यह है कि पुजारा की पत्नी पूजा का जन्मदिन भी आज यानी 9 अक्टूबर को आता है। तभी पुजारा ने ट्विटर पर अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाईयां भी दी।

पुजारा ने अपने ट्वीट में लिखा भारतीय क्रिकेटर के तौर पर 10 साल पूरे करने के लिए बेहद खुश हूँ और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। राजकोट में क्रिकेट खेलते बड़ा हुआ, जब पिता की नजरों के सामने खेलता था। कभी सोचा नहीं था कि यह सफर यहां ले आएगा। सभी फैंस का शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। टीम के लिए और अधिक योगदान करने के लिए हमेशा तैयार हूं।

आगे उन्होंने लिखा, संयोग से, आज मेरी पत्नी पूजा का भी बर्थडे होता है, इसलिए पूजा ने सुनिश्चित किया है कि मैं इस तारीख को कभी नहीं भूलूंगा।

बता दें,9 अक्टूबर 2010 को बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था,उन्होंने तब से 77 टेस्ट मैचों में 18 शतक और 25 अर्धशतक जड़े हैं जिसमें 206 की शानदार पारी शामिल है। वहीं भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती, तब पुजारा ने चार टेस्ट मैचों में तीन शतकों के साथ 521 रन बनाए जिसमें उनका औसत 74.43 का रहा।

चेतेश्वर अपने क्रिकेट सफर के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में असफल रहे और महज 4 रन बनाकर जॉनसन ने उनका रन चटकाया। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 72 रन बनाए जो भारत की ओर से पारी का टॉप स्कोर भी था। इसके बाद पुजारा ने खुद को भारतीय टेस्ट टीम में नियमित सदस्य बना लिया और राहुल द्रविड़ की जगह नंबर-3 पर मैदान पर आने लगे।


Download Android App
Download iOS App



