प्रोडूसर अशोक पंडित और फैंस ने सलमान से की शिकायत, कपिल शर्मा को शो से निकाले

Summary :

सलमान खान कपिल शर्मा शो के को-प्रोडूसर है,अशोक पंडित ने कहा की ये सिर्फ उनकी राय नहीं है बल्कि फैंस भी चाहते है की कपिल शर्मा के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

पुलवामा हमले पर विवादस्पद टिप्पणी करने की वजह से पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चौतरफा विरोध झेलने के बाद कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह अर्चना पूर्ण सिंह को शो में लिया गया है। लेकिन अब लग रहा है की कपिल शर्मा ने सिद्धू का साथ देकर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है।

कपिल शर्मा का बायकाट

जी हाँ कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू के बयान का समर्थन करते हुए कहा था की सिद्धू ने कुछ गलत नहीं कहा है। कपिल शर्मा ने सिद्धू को शो से बैन किये जाने पर कहा था की बैन करना कोई समाधान नहीं है। कपिल का ये बयान उनके फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।

कपिल शर्मा का बायकाट

अब सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को भी बायकॉट करने के बयान खूब सुर्ख़ियों में है। अनुपम खेर की फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के निर्माता अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट सलमान खान को ट्वीट करते हुए कहा की उन्हें कपिल शर्मा के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए क्योंकि सिद्धू के समर्थन में बयान कतई मान्य नहीं है।

ट्विटर पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://twitter.com/ashokepandit/status/1097698882463641603

आपको बात दें सलमान खान कपिल शर्मा शो के को-प्रोडूसर है और अशोक पंडित ने कहा की ये सिर्फ उनकी राय नहीं है बल्कि फैंस भी चाहते है की कपिल शर्मा के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। अशोक पंडित के ट्वीट पर भी फैंस ने जबरदस्त समर्थन दिखाया है।

कपिल शर्मा का बायकाट

अर्चना पूर्ण सिंह फिलहाल कपिल शर्मा शो की शूटिंग कर रही है पर अभी इस बात की जानकारी नहीं है की वो इस शो में परमानेंट है भी या नहीं। वहीँ सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से hashtag boycott Kapil शर्मा कैंपेन चलाया जा रहा है जिसका नुक्सान शो को होगा।

कपिल शर्मा का बायकाट

कपिल शर्मा ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा तो की पर उन्होने नवजोत सिंह सिद्धू के बयां का समर्थन कर अपने लिए ऐसी आफत मोल ले ली है जो जल्दी खत्म होती नहीं दिख रही है।

कपिल शर्मा का बायकाट

कॉमेडियन कपिल ने काफी समय बाद टीवी पर वापसी की थी और उन का शो अच्छा चल रहा था। फैंस ने कपिल शर्मा की वापसी का स्वागत काफी अच्छे तरीके से किया था। कपिल ने दुबारा टीवी पर अपनी जगह बनानी शुरू ही की थी की अब लग रहा है जल्द ही उनके सर नहीं आफत पड़ने वाली है।

कपिल शर्मा का बायकाट

सनी लियॉन ने बिहार जूनियर इंजीनियर मेरिट लिस्ट में किया टॉप , मिले 98.5 % अंक

Desk Team