टीवी इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने इन दिनों टीवी से ब्रेक लिया हुआ है और जल्द ही वो बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली है। बता दें हिना खान आखिरी बार एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की – 2 में नजर आयी थी।
.jpg)
टीवी के बाद हिना खान ने अपनी शॉर्ट फिल्म लाइन्स में धमाल मचाया और अब जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि ये फिल्म इस साल अप्रैल के महीने में ही रिलीज होने वाली थी पर देरी से शुरू होने कारण ये फिल्म लेट हो गयी।
.jpg)
बीते 20 अगस्त, 2019 को हिना खान इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुकी है और अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी धाक जमाने वाले अभिनेता रोहन शाह भी अहम् किरदार निभाने जा रहे है।
.jpg)
रोहन शाह टीवी जगत का है और कई टीवी शोज के साथ साथ फिल्मों में भी काम कर चुके है। ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 में रोहन शाह ने विवेक ओबेरॉय के बचपन का रोल अदा किया था।
.jpg)
इस फिल्म में हिना के कि लीड किरदार के सिरफिरे प्रेमी की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म में उनकी इमेज ऑबसेसिव लवर की होगी। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है पर जहां तक सूत्रों के हवाले से खबर है रोहन को ये किरदार काफी पसंद आया है।
.jpg)
रोहन ने एक इंटरव्यू में बताया अभी उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है पर वो अपने किरदार को लेकर काफी एक्साइटेड है। रोहन का कहना है कि वो जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले है और अपने किरदार को लेकर वो काफी उत्सुक है।
.jpg)
रोहन शाह का ये भी कहना है उनका किरदार काफी अलग तरह का है और उन्होंने ऐसा किरदार लम्बे समय से परदे पर नहीं देखा। ये किरदार फिल्म में कई ट्विस्ट लेकर आएगा और इस फिल्म में काम करने एक सपना सच होने जैसा है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



