Rubina Dilaik के घर फिर गूंजेंगी किलकारियां! एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Summary :

Rubina Dilaik Pregnant: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आए दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नजर आती है. लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसने एक्ट्रेस के फैंस के बीच खलबली मचा दी है. क्योंकि इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सबको दे रही हैं. वैसे तो ये खुशखबरी है, लेकिन उनके फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है और अगर ये सच है तो रुबीना अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी. वो और उनके पति अभिनव…

Rubina Dilaik Pregnant: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आए दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट करती नजर आती है. लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसने एक्ट्रेस के फैंस के बीच खलबली मचा दी है. क्योंकि इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंट होने की खबर सबको दे रही हैं.

वैसे तो ये खुशखबरी है, लेकिन उनके फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है और अगर ये सच है तो रुबीना अपने तीसरे बच्चे को जन्म देंगी. वो और उनके पति अभिनव शुक्ला पहले ही दो जुड़वां बेटियों के पैरेंट्स हैं. हालांकि रुबीना के इस पोस्ट ने अब सबके मन में ये सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि कही ये किसी प्रोमोशन का हिस्सा तो नहीं.

Rubina Dilaik Social Media Video: रुबीना ने शेयर किया विडीयो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dilaik queen (@dilaik_queen__priya)

रुबीना दिलैक ने 21 जून 2018 को अभिनव शुक्ला से शादी की थी और शादी के 5 साल बाद 27 नवंबर 2023 को वो मां बनीं. उनको जुड़वां बेटियां हुईं, जिनका नाम उन्होंने जीवा और इधा रखा. अब उनकी बेटियां लगभग 3 साल की हैं, ऐसे में अब रुबीना का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आना जिसमें वो एक सांस भरकर कहती हैं, ‘आई एम प्रेग्नेंट’, ये सबको चौंका रहा है. क्योंकि ये वीडियो बस इतना ही है, इस वजह से फैंस को ये लग रहा है कि ये जरूर किसी प्रमोशन का हिस्सा है.

Rubina Dilaik Pregnancy News: रुबीना दिलैक का करियर

Rubina Dilaik Pregnant
Rubina Dilaik Pregnant (Source: Social Media)

अगर रुबीना के करियर की बात करें तो वो साल 2025 से किसी सीरियल में नहीं, बल्कि रिएलिटी शोज में दिखी हैं. वो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 1’ का हिस्सा थीं जो की कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था, लेकिन ये शो अगस्त से सिर्फ नवंबर 2025 तक ही चला. जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनके पति अभिनव शुक्ला भी इस शो का हिस्सा थे. वो पिछले साल ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में भी नजर आई थीं.

Rubina Dilaik Pregnant: 2008 में एक्टिंग की शुरुआत

Rubina Dilaik Pregnant
Rubina Dilaik Pregnant (Source: Social Media)

रुबीना 15 साल से टीवी की दुनिया में हैं, उन्होंने 2008 में ‘छोटी बहू’ सीरियल में काम किया था और दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिर वो ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’, ‘जीनी और जूजू’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शोज में नजर आईं. हालांकि बीच में अभिनव और रुबीना के तलाक की भी खबर आई थी. लेकिन बाद में पता चला कि कपल एक दूसरे को एक और मौका देना चाहते है, इसलिए वो तलाक नहीं ले रहे है.

Read More: Rajat Dalal हुए भारी इंजरी के शिकार, The 50 शो ने पॉवरलिफ्टर का करियर किया बर्बाद?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।