फिल्म इंडस्ट्री में तलाक तो जैसे अब आम बात हो गई है। शादी के सालों बाद कपल एक-दूसरे से अलग होकर दोस्तों की तरह अपनी लाइफ जी रहे हैं। मलाइका-अरबाज, ऋतिक-सुजैन और ना जाने कितने ऐसे ही कपल है जो अपनी सालों पुरानी शादी को तोड़कर अलग हो गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड गलियारों से अब एक और कपल के तलाक लेने की खबरें जोरों पर हैं।

पिछले दिनों एक्ट्रेस असिन के तलाक की खबरें सामने आई थीं, मगर उन खबरों को अदाकार ने खारिज कर दिया था। वहीं, अब खबर है कि ‘पीके’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘खुदा हाफिज 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रुखसार रहमान और उनके पति निर्देशक-निर्माता फारुक कबीर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि 13 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर आ गई है।

साल 2010 में रुखसार रहमान ने फारुक कबीर से शादी की थी। मगर पिछले कुछ समय से दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। मीडिया रिपोर्ट ने मुताबिक, रुखसार और फारुक का रिश्ता काफी खराब मोड पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों कई परेशानियों से डील कर रहे हैं। दोनों ने अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिश की है लेकिन बातचीत से भी दोनों के बीच के मनमुटाव कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल पाया। ऐसे में आगे चलकर उनका रिश्ता ज्यादा खराब ना हो जाए। इसलिए दोनों ने ही मिलकर तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों की फैमली ये बात जानती है कि उनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वो जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, रुखसार और फारुख दोनों में से ही किसी ने भी अभी तक इस खबर पर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है।

बता दें कि फारुख संग ये रुखसार की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी असद अहमद संग हुई थी और इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है। उनकी बेटी नाम आयशा अहमद है और वो भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। रुखसार की पहली शादी चल नहीं पाई थी, इसलिए उन्होंने तलाक ले लिया था। रुखसार ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है बल्कि वो कई टीवी सीरियल का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



