‘बसपन का प्यार’ गाना गाकर रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बने सुकमा के सहदेव दिरदो को गिफ्ट में कार मिली है। दरअसल सहदेव दिरदो ने सभी लोगों को अपने गाने और डांस से ही नहीं बल्कि अपनी हाजिरजवाबी से भी हैरान कर दिया। आदित्य जब सहदेव से कहते हैं कि उनका गाना वायरल हो गया है क्या उन्हें पता है? तो सहदेव दिरदो कहते हैं, ‘हां, अभी अभी पता चला।’ इस दौरान सहदेव के एक्सप्रेशन देखने वाले होते हैं।
इस गाने की बदौलत इंटरनेट पर धमाल मचा कर सहदेव रातोंरात सेंसेशन बन गए थे। ऐसे में अब MG के शोरूम ने खुश होकर उन्हें 21 हजार रुपए का चेक दिया है। MG ने सहदेव को उनके गाने के लिए सम्मानित किया है। लेकिन यह सच नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो MG कंपनी ने खुश होकर सहदेव को 21 हजार का चेक दिया है।
MG कंपनी के प्रवक्ता ने भी अपने बयान में कहा कि उनकी कंपनी ने सहदेव को कोई कार गिफ्ट नहीं की, बल्कि 21 हजार रुपए से उन्हें सम्मानित किया। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। उस वीडियो को देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि सहदेव को 23 लाख की कार गिफ्ट में मिली, जबकि यह बिल्कुल गलत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए और उसे अपने आवास पर बुलाया, जहां बच्चे ने बचपन का प्यार सॉन्ग सुनाया था।
बता दें कि सहदेव दिरदो ने कुछ दिन पहले ‘बसपन का प्यार’ गाने को इस तरह गाया कि यह जबरदस्त वायरल हो गया और इस पर खूब मीम व इंस्टा रील्स बनने लगे। इस गाने के जरिए सहदेव दिरदो रातोंरात स्टार बन गए। कई सिलेब्रिटीज ने सहदेव के गाए गाने पर वीडियो और रील्स बनाए। रैपर और सिंगर बादशाह तो सहदेव दिरदो के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाना लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है। यह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा। गाने में आस्था गिल भी हैं, जो इस वक्त ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में नजर आ रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




