Saif Ali Khan का भयानक लुक ‘हंटर’ के सेट से हुआ लीक

Summary :

बॉलीवुड के नवाब यानि की Saif Ali Khan इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज सेके्रड गेम्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सैफ अली खान की कुछ फोटो

बॉलीवुड के नवाब यानि की Saif Ali Khan इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स सीरीज सेके्रड गेम्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सैफ अली खान की कुछ फोटो सामने आई है। इस लुक में Saif Ali Khan को पहचान पाना बेहद मुश्किल है। ये वायरल लुक सैफ की आने वाली फिल्म ‘हंटर’ का बताया जा रहा है। जिसके लिए सैफ अली खान ने अपना वजन भी बढ़ा लिया है। जिसमें वो नागा बाबा के किरदार में नजर आने वाले हैं।

सैफ का नया लुक…..

इस वायरल लुक में Saif Ali Khan लंबी दाढ़ी और लंबे साधुओं जैसे मैसी बालों में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में से एक में वो आंखों में गुस्से वाले अंदाज में दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो  सैट पर चलते हुए दिख रहे हैं।

https://instagram.com/p/BnAiYhQgqok/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इन तस्वीरों में ध्यान देने वाली एक और बात है कि इसमें सैफ के हाथों जंजीरें बंधी हुई नजर आ रही हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के जिस सीन की ये तस्वीर सामने आई है उसमें वो किसी कैद में हैं।

इसके अलावा Saif Ali Khan ने सफेद रंग की धोती पहनी हुई है जो बुरी तरह से फटी हुई है। उनके कपड़े गंदे हैं और उनपर मिट्टी लगी हुई है। कुछ वक्त पहले अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सैफ ने कहा था मूवी हंटर में अपने लुक के बारे में सैफ ने कहा था कि उन्हें फिल्म हंटर के अपने लुक के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है।

यदि फिल्म के बारे में बात करें तो Saif Ali Khan ने कहा, ‘इस फिल्म का डार्क शेड मुझे काफी पसंद आया है। इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को साइन किया है। सैफ ने कहा, ‘जब नवदीप स्क्रिप्ट के साथ मेरे पास आए, तो मुझे स्क्रिप्ट ने तुरंत अपनी ओर खींच लिया।

यह एक कठिन और चुनौतीपूर्ण भूमिका है। यह दो भाइयों और मेरे करेक्टर के बीच एक लड़ाई के बारे में है, जो लगभग एक जानवर की तरह है अपने अधिकारों के लिए लड़ता-झगड़ा करता है’। Saif Ali Khan ने कहा, ”मैं एक नागा साधु की भूमिका में नजर आने वाला हूं, इसलिए मैं अपने बालों और दाढ़ी को बढ़ा रहा हूं।यह भी पढ़े

https://instagram.com/p/BnBBhMdn036/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

यह भी पढ़े:Saif Ali Khan की आंखों में आंसू आए थे अमृता सिंह के इस फैसले के बाद

Desk Team