बॉलीवुड के फन लविंग और नवाबों के लिए खास पहचान रखने वाले सैफ अली खान अक्सर अपने रिश्तों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दरअसल सैफ अली खान ने दो शादी रचाई है ये बात तो सभी जानते हैं। लेकिन बहुत काम लोग ही ये बात जानते हैं की उन्होंने ये दूसरी शादी क्यों की है? क्यों अमृता सिंह को तलाक देकर करीना कपूर को चुना हैं? तो आपके इन सारे सवालों का जवाब हम आज के इस रिपोर्ट में आपको देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं की क्या रही थी वो वजह

इस वजह से सैफ ने अमृता सिंह को दिया तलाक
दरअसल सैफ अली खान की लव लाइफ बॉलीवुड में सबसे चर्चित टॉपिक्स में से एक रहा है। सैफ की पहली शादी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। इन दोनों की शादी 13 साल टिकी और फिर इनका तलाक हो गया। लेकिन तलाक होने के पीछे का कारण भी खुद सैफ अली खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया जहां सैफ ने कहा की जब मैंने अमृता से शादी की थी तो मैं केवल 20 साल का था। जबकि अमृता 32 साल की थीं। इस तरह दोनों के बीच 12 साल का एज गैप था। अमृता सैफ से उम्र में काफी बड़ी थीं इसलिए दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाया और इनका तलाक हो गया।
सैफ ने करीना कपूर से शादी की बताई ये वजह
वही एक तरफ जहां सैफ ने अमृता से ये कहकर तलाक लिया था की वो ऐज में काफी बड़ी हैं तो अंडरस्टैंडिंग की दिक्कत होती हैं। वही सैफ ने तालक के कुछ समय बाद अपने से 10 साल छोटी करीना कपूर को अपना हमसफर चुना और उन्हें अपनी दूसरी पत्नी बना लिया।

और अब सैफ ये बात ख़ुशी से कहते भी हैं की उन्होंने कम एज की करीना से शादी की है। इतना ही नहीं, सैफ ने बाकी मर्दों को भी यही सलाह दी थी कि वह अपने से छोटी उम्र की लड़की से ही शादी करें। सैफ ने कहा था, मैं कहना चाहूंगा कि लड़कों को खुद से उम्र में छोटी लड़की से ही शादी करनी चाहिए क्योंकि ऐसे शख्स से शादी करना अच्छा होता है जो कि खूबसूरत हो, नॉन जजमेंटल हो और फन लविंग हो। करीना में ये तीनों ही खूबियां हैं।

वही अब सैफ और करीना अपने रिश्तों में बेहद खुश हैं और दोनों ने दो बच्चे को भी जन्म दिया हैं। और दोनों ही कपल हैप्पिली एवर मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं


Download Android App
Download iOS App



