सलमान खान अपनी दोस्त यूलिया वंतूर के साथ फार्महाउस पर झाड़ू लगाते हुए आये नजर, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

कोरोना वायरस कहर में देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। अब ऐसे हालात देखतें हुए सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं।

कोरोना वायरस कहर में देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। अब ऐसे हालात देखतें हुए सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सलमान खान अपने फार्महाउस पर झाड़ू लगाते दिखें। इस बीच केवल एक्टर अकेले ही नहीं बल्कि उनके साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी सफाई करते दिखीं। बता दें कि सलमान खान ने स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने वाला यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
सलमान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  यह वीडियो शेयर किया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत का संदेश दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘स्वच्छ भारत, विश्व पर्यावरण दिवस। 

दरअसल हाल ही में निसर्ग तेज तूफान आने की वजह से सलमान खान के फार्महाउस पर कई पेड़ टूटकर गिर गए। इसके बाद सलमान खान ने अपने फार्महाउस पर साफ सफाई की। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी झाड़ू लगाते हुए दिख रहे हैं। फार्महाउस में पानी और पत्ते दिखाई दे रहे हैं, जिसको यूलिया वंतूर के साथ अन्य लोग भी साफ कर रहे हैं। 
यूलिया वंतूर दो महीने से फार्महाउस पर 
देशभर में लॉकडाउन की वजह से यूलिया सलमान के साथ उनके पनवेल के फार्महाउस पर रह रही हैं। वहीं  यूलिया के अलावा फार्महाउस पर जैकलीन फर्नांडिस और एक्टर के परिवार के कई सदस्य भी साथ में रह रहे हैं। इन दिनों सलमान सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही वो फार्महाउस से अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं। इतना ही नहीं फार्म पर रहते हुए एक्टर ने लॉकडाउन के दौरान तीन म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किए।
एक्टर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आएंगे। कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म रिलीज डेट आगे बढ गई है। फिल्म में दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं।

Desk Team