फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर हुई बड़ी घोषणा, टेंशन में आ गए सलमान खान !

Summary :

फैंस को तरफ जहां सलमान खान की फिल्म दबंग – 3 का बेसब्री से इंतजार है वहीं भाईजान और संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर भी काफी दिलचस्पी है।

फैंस को तरफ जहां सलमान खान की फिल्म दबंग – 3 का बेसब्री से इंतजार है वहीं भाईजान और संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह को लेकर भी काफी दिलचस्पी है। सलमान खान भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और आये दिन इस फिल्म का कोई न कोई अपडेट सामने आता।  
सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को घोषणा की कि संजय लीला भंसाली के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ गयी है और अब यह 2020 की ईद पर रिलीज नहीं होगी। ‘इंशा अल्लाह’ में आलिया भट्ट मुख्य अभिनेत्री हैं। 
सलमान (53) ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ गयी है लेकिन मैं आप सभी से 2020 की ईद में जरूर मिलूंगा।’’ 
भंसाली प्रोडक्शंस ने भी माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अपने आधिकारिक पेज पर इस खबर को साझा किया और कहा कि बैनर ने फिल्म पर फिलहाल आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। 
ट्वीट के अनुसार, ‘‘भंसाली प्रोडक्शंस ने यह फैसला किया है कि ‘इंशा अल्लाह’ पर फिलहाल आगे नहीं बढ़ेंगे… इस बारे में जल्द घोषणा की जायेगी।’’  हालाँकि अभी ये साफ़ नहीं हो पाया है की रिलीज़ डेट को आगे क्यों बढ़ाया गया है। 
सलमान और भंसाली के बैनर इस फिल्म का सह-निर्माण कर रहे हैं, जो दो दशक में निर्देशक-अभिनेता की पहली पहली फिल्म होगी। फिल्म में सलमान मुख्य भूमिका में है। 

Ujjwal Jain