बॉलीवुड में कई मशहूर स्टार्स को डांस सिखाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के पास पिछले कई दिनों से कोई कम नहीं बचा है। ऐस में उनकी मदद करने के लिए बॉलीवुड के दंबग खान सलमान सरोज की मदद के लिए आगे आएं हैं।
बता दें कि सरोज खान ने 90 के दशके में एक से बढ़कर एक हिट गानों पर हीरो हिराइनों को डांस करवाया है। उनमें से माधुरी भी हैं जिनको सरोज खान ने ही डांस सिखा कर हिट करवाया है। सरोज खान ने गोविंदा से लेकर माधुरी ,शाहरुख खान और सलमान खान के कई सारे गाने कोरियोग्राफ किए हैं।
लेकिन अब दौर ऐसा है कि सरोज खान को बॉलीवुड से कुछ काम हासिल नहीं हो रहा हैं ऐसे में वह काफी ज्यादा परेशान भी हैं। इसके बाद सलमान खान ने सरोज खान की मदद करने का निर्णय लिया है।
सलमान खान ने की मदद
हाल ही में मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही सलमान खान को सरोज खान की दूर्दशा के बारे में मालूम हुआ तो सलमान खान ने सरोज खान को अपने ही प्रोजेक्ट में काम करने को दे दिया है। सलमान खान ने सरोज खान से वादा किया है कि अब सरोज खान उनके साथ उन्हीं के प्रोजेक्ट पर काम करेंगी।
सरोज खान ने इस बात को खुद बताया- जब मैं सलमान से मिली तो उन्होंने मुझसे मेरे हाल चाल के बारे में पूछा। तो मैंने उन्हें सब सच सच बता दिया। मैंने कहा कि मेरे पास इस वक्त कोई काम नहीं है। मैं इस वक्त एक्ट्रेस को क्लासिकल डांस सिखा रही हूं।
सरोज खान ने आगे बताया…
इसके बाद सलमान बोले अब तुम मेरे साथ काम करोगी। मैं उस आदमी को उसी जुबान के लिए जानती हूं। वह अपने प्रॉमिस को पूरा करता है। बता देंस सलमान और सरोज पहले भी कई फिल्मों के गानों के लिए साथ काम कर चुके हैं। बीवी नंबर 1., अंदाज अपना अपना, बीवी हो तो ऐसी फिल्मों में सरोज सलमान को नचा चुकी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान की अपकमिंग दबंग 3 में सरोज को काम दिया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App








