Salman Khan Ranveer Singh Don 3: बॉलीवुड इस वक्त की खबर आ रही है, जिसमे फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर एक्टर रणवीर सिंह और मशहूर डायरेक्टर फरहान अख्तर के बीच छिड़ी जंग अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले चुकी है। जब पूरी इंडस्ट्री इस विवाद को केवल पैसों और क्रिएटिव डिफरेंस का मामला मान रही थी, तब पर्दे के पीछे असली ‘गेमचेंजर‘ बनकर उतरे हैं बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान। चलिए आपको बताते हैं पर्दे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी।
Salman Khan Ranveer Singh Don 3: रणवीर सिंह की ‘हिंदू ऑडियंस’ पर टिकी निगाहें

सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने इस पूरे विवाद में एंट्री मार दी है और वे रणवीर सिंह का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन रुकिए, भाईजान का यह सपोर्ट सिर्फ एक दोस्ती नहीं, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी सोची-समझी बिजनेस और ऑडियंस स्ट्रेटेजी है, जिसका सीधा कनेक्शन सलमान खान की आने वाली देशभक्ति फिल्म ‘मातृभूमि‘ (Maatrubhumi) और रणवीर सिंह की तगड़ी ‘हिंदू ऑडियंस’ से जुड़ा हुआ है।
फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद फरहान अख्तर को करीब 40 से 45 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था, जिसके बाद फिल्म एसोसिएशन (FWICE) रणवीर सिंह से काफी नाराज हो गई और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का मन बना लिया।
लेकिन अंदर की खबर यह है कि सलमान खान इस विवाद में रणवीर सिंह को पूरी तरह बचाना चाहते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह ने अपने करियर में ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘राम-लीला’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों के जरिए देश की बहुसंख्यक हिंदू ऑडियंस के दिलों में एक खास और बेहद मजबूत जगह बनाई है। हिंदू दर्शक रणवीर सिंह को बहुत प्यार और सपोर्ट करते हैं। सलमान खान को बखूबी अंदाजा है कि रणवीर की इस तगड़ी फैन फॉलोइंग का फायदा उनके खुद के आने वाले प्रोजेक्ट्स को मिल सकता है। यही वजह है कि सलमान इस समय रणवीर के साथ अपने रिश्ते और ज्यादा मजबूत कर रहे हैं ताकि उनकी बड़ी ऑडियंस का झुकाव सलमान की तरफ भी हो सके।
Raja Shivaji: कैमियो से लेकर ‘मातृभूमि’ तक, सलमान का पुराना दांव फिर आया सामने

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने किसी खास ऑडियंस को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने के लिए ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले जब रितेश देशमुख ‘राजा शिवाजी’ फिल्म बना रहे थे, तब सलमान खान ने उसमें बिना किसी हिचकिचाहट के कैमियो (स्पेशल अपीयरेंस) किया था। सलमान जानते थे कि छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से देश की भावनाएं और भारी संख्या में हिंदू दर्शक जुड़े हुए हैं। उस फिल्म में कैमियो करने का उनका मकसद भी यही था कि वह उस बड़ी ऑडियंस के दिलों में उतर सकें।
अब ठीक वैसा ही सलमान खान अपनी मच-अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के लिए लगा रहे हैं। गलवान घाटी के शहीदों पर बन रही इस फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सैनिक (कर्नल संतोष बाबू) का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना को पर्दे पर उतार रहे हैं। चूंकि रणवीर सिंह की पहचान भी ऐसी ही फिल्मों और दर्शकों के बीच रही है, इसलिए सलमान चाहते हैं कि रणवीर का सपोर्ट करके वह उनके फैंस को अपनी इस बड़ी फिल्म की तरफ अट्रैक्ट कर सकें।
Don 3 Latest Controversy News: आखिर क्या है ‘डॉन 3’ का पूरा मामला और अब क्या है करंट सिचुएशन?

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की सुलह (Peacemaking) के बाद अब फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच तनाव काफी हद तक कम होता नज़र आ रहा है। जहां पहले इस विवाद के चलते फिल्म ‘डॉन 3’ पर काले बादल मंडरा रहे थे, वहीं अब सलमान खान के बीच-बचाव के बाद दोनों पक्ष बैठकर बातचीत करने के लिए राजी हो गए हैं।
वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और मेकर्स के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर भी एक बीच का रास्ता निकाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर के साथ एक ऑफिशियल मीटिंग कर सकते हैं, जिसमें फिल्म की नई शूटिंग डेट्स और क्रिएटिव बदलावों पर आखिरी मुहर लगेगी। सलमान खान की इस ‘मास्टरस्ट्रोक’ एंट्री ने न सिर्फ बॉलीवुड के एक बहुत बड़े टकराव को टाल दिया है, बल्कि ‘डॉन 3‘ के भविष्य को भी दोबारा पटरी पर ला खड़ा किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाईजान का यह दांव उनकी खुद की फिल्म ‘मातृभूमि‘ को बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी कामयाबी दिलाता है।


Download Android App
Download iOS App




