सलमान खान का रोमांटिक सॉन्ग ‘मैं चला’ हुआ रिलीज़, गुरु-यूलिया की आवाज ने लूटी महफिल

Summary :

गुरु रंधावा का गाया हुआ गाना ‘मैं चला’ जिसमें सलमान खान, एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर ने भी आवाज दी है जिसपर सलमान रोमांस करते नजर आ रहे हैं वो रिलीज कर दिया गया है।

सलमान खान पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक गमछा लपेटे हुए तस्वीर शेयर करके लोगों में जिज्ञासा पैदा करने की कोशिश की थी। उन्होंने उस समय इस पोस्ट में ये बताया थ कि वो जल्द की कुछ नया लेकर आने वाले हैं।  उन्होंने टीजर रिलीज की घोषणा करके लोगों में नई फिल्म की चर्चा शुरू करा दी लेकिन सबकी सोच से अलग सलमान खान एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो के साथ दर्शकों के बीच आए हैं। 
 गुरु रंधावा का गाया हुआ गाना ‘मैं चला’ जिसमें सलमान खान, एक्ट्रेस-सिंगर यूलिया वंतूर ने भी आवाज दी है जिसपर सलमान रोमांस करते नजर आ रहे हैं वो रिलीज कर दिया गया है।  इस गाने में सलमान पंजाबी की भूमिका में हैं। गुरु रंधावा ने इस गाने को बहुत प्यार से गाया है। सलमान के फैंस एक बार फिर उन्हें रोमांटिक अंदाज में देखकर बहुत उत्सुक नजर आ रहे हैं। 
 
सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। गुरु और यूलिया वंतूर की आवाज की जमकर तारीफ करते हुए फैंस लिख रहे हैं कि ‘दोनों की आवाज प्लीजेंट, स्मूद हैं जो सीधे दिल को छू रही है’। वहीं एक फैन ने लिखा ‘कल हिस्ट्री था,आने वाले कल में मिस्ट्री है और आज ये गिफ्ट है’। 
‘मैं चला’ गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस गाने को रिलीज करने के दो घंटे के अंदर ही 11 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। बता दें कि सलमान खान ने शुक्रवार यानी 21 जनवरी को अपने म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर किया था जिसमें अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीजर ने फैंस की उत्सुकुता को बढ़ा दिया था।

Desk Team