सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का बनेगा सीक्वल, डायरेक्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात

Summary :

सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ का बन सकता है सीक्वल, फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक ने इंटरव्यू में कही ये बात।

साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ ना केवल अपनी कमाई के लिए जानी जाती है, बल्कि एक ट्रेंड सेटर के तौर पर भी पहचानी जाती है। इस फिल्म के बाद पूरे देश के युवा सलमान खान का हेयरस्टाइल भी कॉपी करते नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान का स्टाइल काफी पॉपुलर हुआ था। फिल्म में सलमान खान जहां ‘राधे मोहन’ की भूमिका निभाते नजर आए थे, वहीं, एक्ट्रेस भूमिका चावला ‘निर्झरा’ के किरदार में दिखी थीं। अब ‘तेरे नाम फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 
 अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म का सीक्वल भी आ सकता है। दरअसल, ‘तेरे नाम’ फिल्म के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर सतीश कौशिक ने दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके दिमाग में फिल्म के सीक्वल को लेकर कई सारी कहानियां है। 
 बस एक बार सलमान खान से बात होना बाकी है। उन्होंने कहा, ‘पुरानी फिल्म में राधे मोहन के किरदार के 
पहलुओं पर कई तरह से फिल्म बनाई जा सकती है। अगर नई फिल्म बनने का प्लान आगे बढ़ता है तो यह वहीं से बनेगी जहां पर पुरानी तेरे नाम खत्म हुई थी।’
वह आगे बताते हैं कि उनके पास फिल्म को लेकर कई सारी कहानियां हैं जिनसे फिल्म अपने सीक्वल में आगे बढ़ सकती है। मालूम हो, ‘तेरे नाम’ फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। बता दें, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान ने भी बीते दिनों एक फोटो शेयर किया था, जो शूटिंग के दौरान का ही था। 

Desk Team