तो इस वजह से सलमान खान नहीं शरीक हुए दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन पार्टी में

Summary :

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिसंबर को मुंबई में बी-टाउन के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिसंबर को मुंबई में बी-टाउन के लिए अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। लेकिन कुछ खास मेहमानों के न आने पर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान है। इनमें सबसे पहले आता है सलमान खान का। लेकिन अब इस बात का खुलासा हो गया है कि दीपिका-रणवीर के वेंडिग रिसेप्शन के लिन सलमान खान आखिर कहां थे जो वह पार्टी में शिरकत नहीं कर सके।

सलमान खान ने शेयर की वीडियो…

बता दें कि सलमान खान दीपवीर के वेडिंग रिसेप्शन में इसलिए शमिल नहीं हो सके क्योंकि वह उसी दिन अपने दोस्त कुणाल और दिव्या की शादी अटेंड करने के लिए थाईलैंड गए थे। सलमान खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/Bq7EtZ2g2sI/?utm_source=ig_embed

इस वीडियो में सलमान खान अपने मशहूर गाने ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म भी करते हुए नजर आए। इस दौरान उनके साथ सिंगर कमाल खान भी साथ में ही थे।  वहीं सलमान के काम की बात करें तो वह इन दिनों अली अब्बास जफर निर्देशन में बन रही फिल्म भारत की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bq7P31qnRVF/?utm_source=ig_embed

सलमान ने दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी है। सलमान खान ने शूटिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। फोटो के साथ सलमान ने लिखा- भारत के दिल्ली शेड्यूल शूटिंग की खत्म होने की पार्टी। पूरी क्रू और कास्ट वहां पर थी।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा वरूण धवन,दिशा पटानी,तब्बू, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

दूसरी तरफ सलमान खान के अलावा दीपवीर की रिसेप्‍शन पार्टी में एक्‍ट्रेस सोनम कपूर के अलावा रणबीर और आलिया , अक्षय कुमार, अजय देवगन और डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी जैसे स्‍टार्स भी गायब रहे। बता दें कि ग्रैंड हयात में हुआ ये दीपिका-रणवीर की शादी का तीसरा रिसेप्‍शन था।

https://www.instagram.com/p/Bq2a3bHjm_R/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Desk Team