सलमान की हत्या की सा‌जिश का खुलासा, मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर अरेस्ट

Summary :

NULL

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है और इसका खुलासा बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर संपत नेहरा ने पुलिस की पूछताछ में किया है।  हरियाणा के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सम्पत नेहरा को पुलिस ने बुधवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल का ये गैंगस्टर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मारने की प्लानिंग कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सम्पत नेहरा सलमान की गतिविधि‍यों पर नजर रखे हुए था। ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग के मुताबिक मुंबई जाकर एक्टर के आने जाने से लेकर उनके बॉडी गार्ड्स के बारे में भी जानकारी ले चुका था।

नेहरा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह दूसरे मुल्कों में फोन करके रुपए मंगवाता था, जहां से हवाला के जरिए उसे पैसे मिल जाते थे। उसने यह बात भी कबूली की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई भी पैसे में उसकी मदद करता था. लॉरेंस बिश्नोई ने संपत नेहरा को पांच विदेशी नंबर दिए हुए थे, उसी नंबर से हवाला नेटवर्क के माध्यम से रुपए मंगवाए जाते थे।

हरियाणा एसटीएफ के डीआईजी बी. सतीश बालन ने बताया कि संपत को फिटनेट का बेहदज शौक है और इसलिए वह रोज जिम जाता था। हैदराबाद में नेहरा के कमरे में रहने वाले तेलंगाना के युवकों ने बताया कि संपत नेहरा कम बोलता था और ज्यादातर वक्त फोन के साथ व्यस्त रहता था। नेहरा सोशल मीडिया पर भी काफी समय गुजारता था. संपत नेहरा के पिता हरियाणा पुलिस से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हैं। उससा छोटा भाई फौज में है और एक बहन की शादी हो चुकी है। डीआईजी ने बताया कि अब नेहरा का अपने परिवार से कोई रिश्ता नहीं है।

बता दें सम्पत नेहरा उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है जो इस साल जनवरी में सलमान खान को काला हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दे चुका है। लारेंस विश्नोई गैंग एक खतरनाक गिरोह है। यह गैंग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, खासकर फेसबुक और व्हाट्सअप पर. गैंग के इसी मेंबर नेहरा के खि‍लाफ हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं।

नेहरा का अगला टारगेट सलमान खान थे और इसी के चलते उसने सलमान के घर की रेकी की। सलमान को मारने के बाद नेहरा की विदेश जाने की प्लानिंग थी। बताते चलें कि ये गैंग सलमान द्वारा काला हिरण का शि‍कार करने को लेकर काफी नाराज चल रहा था और इसी के चलते ये गिरोह सलमान को मारने का मास्टर प्लान तैयार कर रहा था।

यही नहीं नेहरा की तलाश हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ पुलिस को भी थी। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ सालो से फरार चल रहे नेहरा के सिर पर नकद ईनाम घोषित किया गया था। गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गिरोह का शार्प शूटर सम्पत नेहरा राजस्थान के चुरू जिले के कलौरी गांव का रहने वाला है।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team