आज से ठीक 365 दिन बाद आ रही है सैम बहादुर, Vicky Kaushal ने टीजर शेयर कर दी जानकारी

Summary :

विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘सैम बहादुर’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है जिसमें वो सैम मानेकशॉ के किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और अब इस फिल्म की रिलीज डेट की अनाउसमेंट भी हो गई है।

विक्की कौशल ने
अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई ऐसे रोल निभाए है
, जिनके जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास
पहचान बनाई। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म
‘सैम बहादुर’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है जिसमें वो सैम मानेकशॉ के
किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और अब इस
फिल्म की रिलीज डेट की अनाउसमेंट भी हो गई है।

Early days - Sam Manekshaw: Remembering India's first Field Marshal | The  Economic Times

देश के सबसे महान
फौजी अफसरों में सैम मानेकशॉ का नाम शुमार है। उन्हें
1973 में फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाजा गया। इसके साथ ही इस
पद से सम्मानित होने वाले वो पहले भारतीय जनरल थे।
1972 में भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित बोने के
बाद साल
1973 में उन्होंने
सेना प्रमुख से रिटायरमेंट ले ली और वेलिंग्टन चले गए। साल
2008 में वेलिंग्टन में ही उन्होंने आखिरी सांसे
ली।

फिल्म ‘सैम बहादुर’ के रिलीजे होने
का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और अब इस फिल्म की रिलीज को अनाउंस करते हुए
विक्की ने टीजर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके किरदार की एक झलक देखने
को मिल रही है
, जिसमें विक्की
कौशल भारतीय सेना की यूनीफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें फिल्म की
रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

विक्की ने इस
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में जानकारी दी कि आज से ठीक
365 दिन बाद ये फिल्म रिलीज होगी, यानि 1 दिसंबर 2023 को ये फिल्म सिनेमाघरों
में रिलीज होने वाली है। सैम मानेकशॉ की बायोपिक फिल्म में विक्की कौशल उनका
किरदार निभा रहे है। इसके साथ ही इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा नजर आएंगी जो सैम
मानेकशॉ की पत्नी सीलू मानेकशॉ का रोल निभाती दिखेंगी।

विक्की कौशल के
वर्कफ्रंट की बात करें तो
, विक्की अपनी
अपकमिंग फिल्म
‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए है जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस
भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी नजर आने वाली है। 
 

Desk Team