संगीत नाइट में आप लाइट ब्लू साड़ी के साथ सिक्वेन का शाइनी जटिल पैटर्न वाला ब्लाउज कैरी कर सकती हैं
इस ब्लाउज एक स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ स्लीवलेस है, जो लुक को काफी स्पेशल बना देगा,कोर्सेट स्टाइल ये ब्लाउज संगीत नाइट के लिए बेस्ट है, इसे पहनकर आप सबसे स्टाइलिश नजर आने वाली हैं
एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपने लुक्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं, इस लुक में वामिका ने रेड कलर के बेहद खूबसूरत प्रिंटेड लहंगे को सिंपल प्लेन व्हाइट ब्लाउज और गोल्डन ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया है
लहंगे के साथ वामिका ने मिनिमल ज्वेलरी, ब्राउन लिप्स और सिल्की वेवी हेयर स्टाइल करके अपने लुक को कंपलीट किया है
इस तरह के ऑफ शोल्डर शिमरी ब्लाउज बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में है, आप व्हाइट के अलावा कोई कलर की साड़ी के साथ ऐसा ब्लाउज कैरी कर सकती हैं
इसके साथ ही इसे आप अपने लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं, ये हर तरह से देखने में बहुत ही शानदार लगेगा
लाइट गोल्डन कलर का लहंगा भी काफी चलन में हैं, कैटरीना कैफ के इस लुक को ही देख लीजिए
उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज के साथ लहंगा पेयर किया है, इस तरह के ब्लाउज आपको स्लिम फिट और सुपर स्टाइलिश लुक देते हैं


Download Android App
Download iOS App











