बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ पहली बार नजर आ सकती है। संजय दत्त ने जब से बॉलीवुड में कमबैक किया है तभी से कई निर्देशक उन्हें फिल्म में साइन करने के लिए उत्सुक हैं। चर्चा है कि डेब्यू डायरेक्टर आरम्भ कुमार अपनी फिल्म मलंग में संजय दत्त को साइन करना चाहते हैं। वह संजय दत्त के ऑपोजिट रानी मुखर्जी को भी डायरेक्ट करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं।
चर्चा है कि आरम्भ कुमार ने अपनी इस फिल्म के लिए संजू बाबा और रानी मुखर्जी को अप्रोच किया है। मलंग को प्रोड्यूस करने जा रहे लेजेंड स्टूडियोज के प्रोड्यूसर संदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए रानी मुखर्जी को ऑफर दिया है। उन्होंने कहा, ‘वह अपनी हर फिल्म में रानी मुखर्जी को साइन करना चाहते हैं क्योंकि इंडस्ट्री में उनके जैसा टैलेंट मिलना मुश्किल है। संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी शानदार साबित होगी और लोग इस जोड़ी को कई सालों तक याद रखेंगें।


Download Android App
Download iOS App





