Sanjay Dutt Clarification: ‘इंडिया में अब पीस नहीं मिलता’ वाले बयान पर Sanjay Dutt ने दी सफाई, जानें क्यों घबराए एक्टर?

Summary :

संजय दत्त के ‘इंडिया में अब पीस नहीं मिलता’ वाले बयान पर विवाद के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सफाई दी। एक्टर ने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया और उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। संजय दत्त जल्द ही अपनी 1993 की फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त हाल ही में शेखर सुमन के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भारत में अपनी जिंदगी को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर एक अलग सी बहस छेड़ दी। संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें अब देश में पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती। उनके इस बयान पर कई लोगों ने नाराजगी जताई और एक्टर को क्रिटीसाइज़ करना भी शुरू कर दिया।

ऐसे में विवाद बढ़ने के बाद अब संजय दत्त ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बयान पर सफाई पेश की है। उन्होंने साफ किया है कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है और उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

Sanjay Dutt Clarification: संजय दत्त ने क्या कहा था?

शेखर सुमन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान संजय दत्त ने कहा था कि उन्हें लगता है कि अब उन्हें भारत में शांति नहीं मिल सकती। उनके इस बयान की एक क्लिप अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए हैं। हालांकि, संजय दत्त ने यह भी बताया था कि वह भारतीय लोगों के प्यार और उनकी मेहमाननवाजी की काफी तारीफ करते हैं। उनके मुताबिक, समय के साथ चीजों में काफी बदलाव आया है।

सोशल मीडिया पर दी सफाई

इस विवाद के बढ़ने के बाद संजय दत्त ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर के अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या उनका अनादर करने का बिल्कुल नहीं था। एक्टर ने बताया कि पॉडकास्ट में कही गई उनकी बातें पहले से तय बातचीत और स्क्रिप्ट का हिस्सा थीं। उनका मकसद बातचीत को हल्का-फुल्का और मजाकिया बनाए रखना था। हालांकि, उन्होंने माना कि उनकी बातों को उस रेफरेंस से अलग समझ लिया गया, जिसमें उन्होंने अलग से एक बात कही थी।

‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आएंगे संजय दत्त

Sanjay Dutt In Khalnayak Returns
Sanjay Dutt In Khalnayak Returns (Source: Google)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही ‘खलनायक रिटर्न्स’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उनकी साल 1993 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म ‘खलनायक’ का सीक्वल है। वहीं इस फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Read More: Yami Gautam On Ai Images: AI से तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ पर Yami Gautam ने जताई चिंता, लोगों से की खास अपील

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।