आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए तस्वीरों और वीडियो में बदलाव करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों और वीडियो के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस के दौरान खींची गई तस्वीरों को AI की मदद से बदलने या मॉर्फ करने से बचें।
Yami Gautam On Ai Images: यामी ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी बात
A sincere request to the media
Please refrain from using AI to alter or enhance my photographs from public appearances. Kindly use images in original form.
Altering or manipulating an individual’s image or likeness using AI should not be done without their knowledge and consent.
Thank you in advance for respecting my request!— Yami Gautam Dhar (@yamigautam) October 4, 2026
यामी गौतम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऑफिशियल इवेंट में ली गई उनकी तस्वीरों को AI की मदद से एडिट करके बदलने या उन्हें ज्यादा बेहतर दिखाने की कोशिश भी नहीं की जानी चाहिए। एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि किसी व्यक्ति की जानकारी और उसकी अनुमति के बिना AI के जरिए उसकी तस्वीर या पहचान में बदलाव करना उचित नहीं है। उन्होंने लोगों से अपनी इस अपील का सम्मान करने के लिए भी कहा।
AI के गलत इस्तेमाल को लेकर बढ़ी चिंता

यामी का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब AI की मदद से बनाए गए मॉर्फ्ड और फेक कंटेंट को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ रही है। हाल ही में फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़ा एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में AI का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई थी। इसे लेकर एक्टर जूनियर एनटीआर ने नाराजगी जताई थी और इस तरह का कंटेंट तैयार करने या फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की वॉर्निंग दी थी। इसके अलावा विजय देवरकोंडा और चिरंजीवी जैसे कलाकारों ने भी AI के दुरुपयोग पर कार्रवाई की जरूरत का सपोर्ट किया था।
‘नई नवेली’ को लेकर भी चर्चा में हैं यामी

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘नई नवेली’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह मोहिनी का किरदार निभाएंगी। फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर तैयार किया गया है, जिसमें कॉमेडी, इमोशन, फैंटेसी और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। ‘नई नवेली’ का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App




