बॉलीवुड के मुन्ना भाई की बड़ी बेटी त्रिशाला आजकल सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा छाई हुई है। बता दें कि त्रिशाला ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। त्रिशाला की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहीं हैं।
यह पहली बार नहीं है कि त्रिशाला ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी हैं। इस बार जो त्रिशाला ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पर शेयर की हैं उसे लेकर वह काफी सुर्खियों में आ गई हैं।
संजय ने यह भी बोला हुआ है कि मेरे बच्चे फिल्मों में आने के लिए बोलेंगे तो मैं उनकी टांगे तोड़ दूंगा। संजय की बेटी त्रिशाला पापा की बात माने वाली नहीं है और उनकी यह तस्वीरें देखकर तो यही पता लगता है।
त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा की बेटी हैं। संजय ने ऋचा से साल 1987 में शादी की थी। त्रिशाला साल 1988 में पैदा हुईं थी। ऋचा को साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर हो गया था और उसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी। संजय दत्त ने मान्यता दत्त से तीसरी शादी की है।

त्रिशाला ने न्यूयॉर्क से लॉ में ग्रेजुएशन जरूर कर रखी है लेकिन उनका मन ज्यादा मॉडलिंग और फैशन में लगता है। खबरें यह भी आईं थी कि त्रिशाला बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
संजय दत्त का कहना है कि फिल्मों में आने से पहले इंडस्ट्री की भाषा आनी बहुत जरूरी है। संजय ने कहा यह दुनिया ग्लैमर की है और यहां पर काम करना बहुत ही मुश्किल है। संजय ने यह भी कहा है कि उन्होंने त्रिशाला की पढ़ार्ई में काफी पैसा और एनर्जी खर्च की है।


Download Android App
Download iOS App






