बॉलीवुड फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में है। इस बार ये किसी फिल्म के किरदार को लेकर नहीं बल्कि अपने डांस वीडियोस को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियोस खूब पसंद किए जा रहे है।

https://www.instagram.com/p/BdZ4RcxBXOH/?taken-by=sanyamalhotra_
इस वीडियो को 1.1 लाख इंस्टाग्राम व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सान्या की जमकर तारीफ की है। आपको बता दें की सान्या मल्होत्रा दिल्ली से है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।
https://www.instagram.com/p/Bb7MnUdhLii/?taken-at=236106901
महीनेभर पहले सान्या ने ‘दंगल’ को-स्टार फातिमा के साथ एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों जमकर थिरकती नजर आई थीं। इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज मिले थे।
https://www.instagram.com/p/BcBqn_BBK_Q/?taken-by=sanyamalhotra_
बता दें, सान्या मल्होत्रा ट्रेड बेले डांसर हैं। दंगल की लोकप्रियता को अब सान्या से अच्छा और कौन भुना सकता है। सान्या सिर्फ सोशल मीडिया पर ही पॉपुलर नहीं है बल्कि बॉलीवुड में भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।
https://www.instagram.com/p/BaUero0BDS7/?taken-by=sanyamalhotra_
दंगल फिल्म में एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद अब सान्या के पास कई नए रोल है। हाल ही में उन्होंने रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफर’ की शूटिंग खत्म की है और अब वे आयुष्मान खुराना के अपोजिट फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/p/BZLViHjB7fx/?taken-by=sanyamalhotra_
इंस्टाग्राम पर इनकी खूबसूरत तस्वीरें भी काफी पसंद की जाती है और वीडियोस की लोकप्रियता तो आप देख ही चुके है। अगर आप भी इनके ताजा अपडेट से जुड़े रहना चाहते है आप भी इन्हे फॉलो कीजिये।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



