इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पूरी तरह से भक्ति भाव में चूर हो रखी हैं। जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि इस बात का सबूत उनकी हाल ही में वायरल हुई तस्वीरें हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले सारा अली खान को वाराणसी की गंगा आरती में शामिल होते हुए देखा गया था।

मगर सारा को एक बार दोबारा से वाराणसी की गंगा आरती में शामिल होते देखा गया है। इस बार सारा अली खान के साथ उनकी मां अमृता सिंह भी वाराणसी की गंगा आरती में शामिल थी।

वाराणसी की गंगा आरती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सारा वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में पूरे भक्ती भाव में लीन दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सारा को गुलाबी कलर के सूट में बिल्कुल आम श्रद्घालु की तरह दिख रही हैं। दशाशवमेध घाट पर सारा को माथे पर तिलक और गले में माला पहने नजर आ रही हैं।
वहीं एक अन्य वीडियो में सारा की मां अमृता सिंह भी बेटी के साथ मां गंगा की आरती करते हुए नजर आई। वीडियो के साथ शेयर की गई एक तस्वीर में सारा और उनकी मां को गंगा नदी में दूध अर्पण करते देखा जा सकता है।
बता दें कि सारा अली खान दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में दूसरी बार शामिल हुई है। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही सारा वाराणसी में अपनी अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग करने के लिए आई हुई थीं,जिस दौरान उन्होंने अपनी कुछ फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में सारा अली खान की फिल्म लव आज कल रिलीज हुई है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो,लेकिन दर्शकों ने सारा के रोल को काफी ज्यादा पसंद किया है। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आए।

इस फिल्म के बाद अब सारा की अगामी फिल्म कुली नंबर 1 भी रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन मुख्य किरदार में होंगे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के पिता डेविड धवन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



