बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का हमेशा दिल जीत लेने में माहिर हैं। इतना ही नहीं सारा अली खान इडंस्ट्री सबसे फिट स्टार्स में से एक हैं। वैसे सारा अली खान अपनी फिटनेस पर भी हमेशा पूरा ध्यान देती है तभी अदाकारा अक्सर अपने वर्कआउट वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में सारा अली खान ने अपना एक जिम के अंदर ट्रेनर के साथ डांस वाला वीडियो शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया डांस वीडियो
सारा अली खान ने रविवार को अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो जिम के अंदर वर्कआउट करने के साथ ही अपने जिम ट्रेनर के संग गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने जेठ की दोपहरी में थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके इसके कैप्शन में सारा अली खान ने लिखा है सुनहरी दोपहरी।
बता दें हाल ही में सारा को बॉलीवुड में आए दो साल पूरे हुए हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। डायेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत की जोड़ी एक साथ खूब पसंद आई थी।
अभिनेत्री की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही वरुण धवर के साथ कुली नंबर 1 में दिखाई देंगी। इसके अलावा सारा सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म अतरंगी में भी नजर आने वाली है। वहीं आखिरी बार सारा अली खान फिल्म लव आज कल में कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई दी थीं।


Download Android App
Download iOS App



