हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी कोरोना पॉजिटिव

Summary :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी कोरोना वायरस की चपटे में आ गए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी कोरोना वायरस की चपटे में आ गए। उनकी वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर खुद के वायरस से संक्रमित होने कि जानकारी दी है।
मांझी ने ट्वीट कर बताया, ‘‘आज मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं अथवा मैं जिनसे मिला हूं, उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।’’ 


गौरतलब है कि इससे पूर्व बिहार विधानसभा चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राजीव प्रताप रूडी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, मंत्री शैलेश कुमार तथा विधायक अरुण कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Desk Team