बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि कभी-कभी ऐसा होता है, जब वह सकारात्मक महसूस नहीं करती हैं। ऐसे समय में उनकी मां और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह ही वह इंसान होती हैं, जो उनकी सारी समस्याएं सुलझा देती हैं।

अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा ने बताया की कई दिन ऐसे होते हैं जब मैं सकारात्मक महसूस नहीं करती हूं। यह सामान्य बात है और यह सब जीवन का हिस्सा है। तब मुझे लगता है कि मेरे पास एक महान मां है और वो मेरी हर समस्या का हल है। उनके जैसी मां होने के बाद यह संभव ही नहीं है कोई सकारात्मक न रहे।

वह आगे कहती हैं, मुझे लगता है कि मेरे मुकाबले उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। यदि वह इस रास्ते पर सिर ऊंचा करके चल सकती हैं और उनकी बेटी भी ऐसा ही करे तो मैं भी आपकी प्रशंसा पाने के योग्य हो जाऊंगी।

अमृता सिंह ने लाइफ में कई चीजें देखी हैं। वह कई तकलीफों का सामना कर चुकी हैं। वहीं सारा अली खान कहती हैं कि लाइफ में मेरे से कई ज्यादा समस्याएं उन्होंने देखी हैं। अगर वह इस तरह वॉक कर सकती हैं, ये सब झेलने के बाद तो मैं भी कोशिश कर सकती हूं।

काम को लेकर बात करें तो सारा की हाल ही में फिल्म ‘कुली नं 1’ डिजिटली रिलीज हुई थी। अब वे ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और फिल्म हिमांशु शर्मा ने लिखी है।


Download Android App
Download iOS App



