कोरोना वायरस को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को पूरे देश में 31 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन का चौथा चरण देश में चल रहा है। लॉकडाउन में कई राज्यों ने ढील दी हैं। अपने-अपने घरों में लॉकडाउन की वजह से सितारे भी कैद हैं साथ ही वह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी पुरानी तस्वीर पोस्ट की।

सारा अली खान ने अपने ग्रेजुएशन डेज़ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा की है। बता दें कि अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से सारा ने की थी। इस तस्वीरों को साझा करते हुए सारा अली खान ने लिखा, 19 मई 2016, कई बार ऐसा लगता है कि ये कुछ मिनट पहले की ही बात है। कई बार लगता है कि ये किसी दूसरे जीवन काल की बात है।
फैंस को सारा अली खान की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही है। साथ ही इंस्टाग्राम पर उनकी यह तस्वीरें वायरल हो रही है। साल 2016 में सारा ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने काम करने का फैसला किया। बॉलीवुड में एक सफल अभिनेत्री के तौर पर सारा ने अब अपने आपको स्थापित कर दिया है।

साल 2018 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से की थी। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। सारा अली खान की एक्टिंग की इस फिल्म में हर किसी ने की थी। उसके बाद फिल्म सिंबा में सारा अली खान ने काम किया था और इसमें रणवीर सिंह उनके साथ थे। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।



Download Android App
Download iOS App



