सारा अली खान ने ऑरेंज बिकिनी पहन लगाया हॉटनेस का तड़का, बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर अब जमकर एक्टिव रहती हैं।

सुपरस्टार सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर अब जमकर एक्टिव रहती हैं। तभी तो सारा ने लोगों का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी खूब चर्चा में छाई रहती है। 
यही नहीं अभिनेत्री अक्सर अपनी नई-नई फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती है। हाल ही में सारा ने फिर से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है,जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सैफ की बेटी समुद्र किनारे पोज देते हुए नजर आ रही हैं। 
सारा ने पोस्ट की अपनी लेटेस्ट तस्वीरें

सारा अली खान ने अपनी इन न्यू तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है,जिसमें वो ऑरेंज बिकिनी और पॉनीटेल में दिखाई दे रही हैं,तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा,आपके विटामिन सी का डेली डोज। उन्होंने #vitaminc और #vitaminsea हैशटैग का भी उपयोग किया।

वहीं  इससे पहले सारा ने अपनी कुछ मालदीव वाली तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और वह सभी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 
वैसे इस बात में कोई शक नहीं सारा अली खान अपने स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। वहीं अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो इन दिनों वह अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं। 
सारा इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म कें अलावा अदाकारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ पीरियड ड्रामा द इम्मॉरटल अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। 

Desk Team