अपनी पहली फिल्म केदारनाथ से कामयाब बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने अपनी दूसरी ही फिल्म सिम्बा से अपने करियर में एक बड़ी ब्लॉकबस्टर जोड़ ली। सारा इन दिनों बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांड वाली अभिनेत्री बन गयी है और उनके पास काम की कोई कमी नहीं है।

सारा ने बताया है कि वह अपनी मां अमृता सिंह के काफी करीब हैं। सारा ने अपनी शादी के बाद का प्लान बताया है। बीते कुछ दिनों पहले भी जब सारा अली खान को काम से ब्रेक मिला तो वो अपनी माँ के साथ छुट्टियां बिताने विदेश निकल गयी थी।

अब सारा अली खान ने ईद के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक बेहद भावुक तस्वीर शेयर की है जिसमे वो अपनी माँ अमृता के साथ दिख रही है और इस तस्वीर से मालूम पड़ता है वो अपनी माँ के कितना करीब है।

सारा ने एक इंटरव्यू में कहा , ‘‘मेरा मां के साथ पूरी जिंदगी रहने का इरादा है। मैं उनसे जब ये बात कहती हूं तो वह परेशान हो जाती है क्योंकि उनके पास मेरी शादी की पूरी योजना है।

सारा अली खान ने आगे बताया , “वे मेरे साथ भी आ सकती है। नहीं, इसमें क्या समस्या है? मैं उनके साथ बाहर घूमना पसंद करती हूं और जब मुझसे थोड़ दिन के लिए भी दूर हो जाती हैं मैं उन्हें बहुत याद करती हूं।”

सारा इन दिनों इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फिल्म में काम कर रही हैं। इसमें वह कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी। यह फिल्म लव आज कल का सीक्वल है।

इसके अलावा सारा कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आएंगी। इसका निर्देशन वरुण के पिता डेविड धवन करेंगे। बताया जा रहा है कि कुली नंबर 1 की शूटिंग बैंकॉक में होगी।


Download Android App
Download iOS App



