एक बार फिर भीकू म्हात्रे बनकर लौटेंगे Manoj Bajpayee? एक्टर की इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला हिंट

Summary :

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है। उनका हर किरदार यूनिक होता है और हमेशा उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं। अपने हर किरदार को अभिनेता ने बखूबी से निभाया है जिस वजह से दुनियाभर में उनकी परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ भी हुई।

बॉलीवुड एक्टर मनोज
बाजपेयी हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है। उनका हर किरदार यूनिक होता
है और हमेशा उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं। अपने हर किरदार को अभिनेता ने
बखूबी से निभाया है जिस वजह से दुनियाभर में उनकी परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ भी
हुई। हालांकि वैसे तो मनोज बाजपेयी के हर किरदार ने लोगों को दिल जीता है मगर उनका
एक ऐसा रोल है जिसका जादू आज भी दर्शकों पर छाया हुआ है और वो है सत्या का भीकू
म्हात्रे।

7 Iconic Movies That Have Made Manoj Bajpayee One Of The Best Performers In  The Film Industry

बॉलीवुड डायरेक्टर
राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म सत्या में मनोज बाजपेयी ने भीकू म्हात्रे का
किरदार निभाया था। भीकू के उस किरदार को लोग आज भी नहीं भूल पाए है और मनोज के
अलावा शायद की लोग इस किरदार में किसी और इमेजिन भी नहीं कर सकते हैं। वैसे तो
अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में बहुत से दमदार रोल किए है मगर भीकू उनका सबसे
बेहतरीन किरदार है।

Satya (Hindi)

वहीं अब मनोज
बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया है कि
सत्या का भीकू म्हात्रे वापस आ रहा है। दरअसल, मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर एक
वीडियो शेयर किया है, जो एक प्रोमो वीडियो है। वीडियो में मनोज बाजपेयी काफी इंटेस
लुक में दिख रहे हैं और उनके  हाथ में सोने
की घड़ी और बन्दूक दिखाई दे रही है।

वीडियो में लिखा हुआ
देखा जा सकता है कि भीकू म्हात्रे वापसी कर रहा है, वो भी बहुत जल्द। मनोज बाजपेयी
ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,
‘भीकू म्हात्रे इज बैक’ इसके साथ ही एक्टर ने
म्यूजिक कंपनी को टैग किया है। इस वीडियो के सामने आते ही एक्टर के फैंस काफी खुश
है और वो एक्टर की पोस्ट पर कॉमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।

मनोज बाजपेयी की
लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने
कॉमेंट कर लिखा, अब मजा आएगा ना भीडू। दूसरे यूजर ने लिखा, अपन भाईलोग है। भाईलोग
की तरह रहना मंगता अपुन को। एक अन्य यूजर ने लिखा, भारतीय सिनेमा का सबसे बढ़िया
किरदार वापस आ रहा है।

Desk Team