इन दिनों बॉलीवुड गलियारों से लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। कई कलाकार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है। कोई अपने गहने बेचकर गुज़ारा कर रहा है तो कोई छोटा- मोटा काम करके अपने हालातो से लड़ रहा है। वही हाल ही में एक्ट्रेस सविता बजाज ने भी ऐसा ही खुलासा किया था। सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज भी पाई- पाई को मोहताज हो गई हैं।
सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। एक्ट्रेस की हालत ऐसी है कि एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर लेटे हुए उन्होंने कहा था कि मेरा गला घोंटकर मुझे मार दो। मुझे ऐसी जिंदगी नहीं जीनी है। इससे बेहतर ये है कि मैं मर जाऊं। मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है, जो मुझे संभाले।

बता दें कि सविता बजाज को बिगड़ी सेहत और बीमारियों के चलते आए दिन अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। तीन महीने पहले सविता बजाज कोरोना की चपेट में भी आ गई थीं। तब उन्हें 22 दिनों तक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। सविता बजाज को जब हाल ही सांस लेने में तकलीफ हुई तो दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सविता बजाज ने बताया कि उनकी मदद के लिए राइटर्स एसोसिएशन और CINTAA की तरफ से जो पांच हजार रुपये की मदद मिल पा रही हैं, उसी से गुजारा चल रहा है।

दुख की बात है कि मेरा ध्यान रखने वाला भी कोई नहीं है। 25 साल पहले मैंने फैसला किया था कि मैं अपने होमटाउन दिल्ली वापस लौट जाऊंगी। लेकिन मेरे परिवार में से कोई भी मुझे साथ नहीं रखना चाहता। मैंने बहुत कमाया। बहुत जरूरतमंदों की मदद की पर आज मुझे मदद की जरूरत है। इतने सालों तक काम करने के बाद भी मुंबई में मेरा अपना कोई घर नहीं है। मैं चाहती हूं कि कोई मेरे जैसे उन सीनियर एक्टरों के लिए ओल्ड एज होम बनाएं जो खुद पर निर्भर हैं। मैं मलाड में एक रूम किचन में रहती हूं और सात हजार किराया देती हूं। मैं पैसे नहीं मांगना चाहती पर अब मेरे लिए मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



