विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज कर दिया गया। गाने में विद्युत और नोरा रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने को विशाल मिश्रा और शिल्पा राव ने गाया है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘दिल झूम’ रिलीज किया। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें ‘क्रैक’ एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होगी। विद्युत जामवाल फिल्म ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ में नोरा फतेही के साथ पहली बार नजर आएंगे। नोरा इस फिल्म से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का पहला गाना रिलीज होने के बाद से उनके फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- विद्युत जामवाल और नोरा फतेही स्टारर फिल्म ‘क्रैक’ का दूसरा गाना ‘जीना हराम’ रिलीज कर दिया गया
- गाने में विद्युत और नोरा रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं
टीजर में क्या दिखाया गया
‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ के टीजर की शुरुआत डायलॉग- ‘जिंदगी तो सबके साथ खेलती है, लेकिन असली प्लेयर वही है जो जिंदगी के साथ खेले’ से होती है। आगे विद्युत जबरदस्त एक्शन सींस करते नजर आते हैं। फिर चाहे स्केटिंग में फाइट सीन हो, या माउंटेन क्लाइंबिंग का थ्रिल- टीजर में बखूबी देखने को मिला है। विद्युत हमेशा से ही कमाल के स्टंट और एक्शन परर्फॉर्मर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही इनका मुकाबला कोई कर सकता है।
View this post on Instagram
कमाल के स्टंट और एक्शन सींस देखने को मिले
टीजर में नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी नजर आ रहे हैं। एमी जैक्सन की हाथ में गन लिए कमाल की झलक दिखाई दी है। वहीं अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी शानदार अंदाज में नजर आए हैं। एक बार फिर ‘कमांडो-3’ के डायरेक्टर आदित्य दत्त और एक्टर विद्युत जामवाल साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि फिल्म में एक्शन, रोमांच, थ्रिल की कोई कमी नहीं होगी।
इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी विद्युत जामवाल हैं। फिल्म 23 फरवरी को विद्युत के प्रोडक्शन हाउस ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
2021 में विद्युत ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया
विद्युत जामवाल ने 19 अप्रैल 2021 में ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था- मैं वर्ल्ड सिनेमा में ‘एक्शन हीरो फिल्म्स’ के पदचिह्न को स्थापित करना चाहता हूं। मेरा हमेशा साथ देने के लिए मैं जामवलियंस का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। यह जितनी मेरी उपलब्धि है, उतनी ही उनकी भी है।
विद्युत ने तेलुगु फिल्म ‘शक्ति’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 2011 में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘फोर्स’ आई थी।
View this post on Instagram
एमी जैक्सन भी आएंगी नजर
बीते दिनों निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसमें विद्युत्, नोरा फतेही और एमी जैक्सन की झलक देखने को मिली थी। टीजर में विद्युत हमेशा की तरह एक्शन का दम दिखाते नजर आए। वहीं, अभिनेता को टीजर में मुंबईया भाषा में बात करते देखा गया था। इस फिल्म को सरीम मोमिन और रेहान खान ने लिखा है। ‘क्रैक-जीतेगा तो जिएगा’ एक स्पोर्ट्स फिल्म है, जो आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित है।
View this post on Instagram
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ फिल्म 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विद्युत और नोरा के अलावा अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में अभिनय के अलावा विद्युत जामवाल ने अब्बास सैय्यद के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण भी किया है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन का जबर्दस्त डोज मिलने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



