टीवी सीरियल ‘सहर होने को है’ (Seher Hone Ko Hai) के लेटेस्ट प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। शो की कहानी अब एक बेहद इमोशनल और दिलचस्प मोड़ पर आ चुकी है। नए एपिसोड में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जहां इंशा अपने दिल का सारा दर्द माहिद के सामने बयां कर देगी। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी कहानी कि आने वाले एपिसोड में क्या नया तूफान आने वाला है।
वाहिद के अहसानों तले दबी इंशा, खुद को कहा ‘बोझ’

सीरियल के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि इंशा बेहद इमोशनल होकर वाहिद के सामने अपनी मजबूरी जाहिर करती है। इंशा की आंखें नम हैं और वो रोते हुए कहती है, “हम तो बोझ ही हैं ना… माहिद आपने पहले ही हमारे ऊपर बहुत अहसान किए हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि आपके इन अहसानों का बदला कैसे चुका पाएंगे।” इंशा की ये बातें सुनकर माहिद काफी परेशान हो जाता है। वो इंशा को समझाने की कोशिश करता है कि उसने कोई अहसान नहीं किया है, लेकिन इंशा का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा।
‘अब्बू और भाईजान ने बूढ़े से करवा दी थी शादी…’ इंशा ने खोला पुराना राज

माहिद के सामने रोते हुए इंशा अपने अतीत के काले पन्नों को पलटती है। वो अपने परिवार की बेरहमी को याद कर कहती है, “सच्चाई तो यही है ना माहिद… आपने हमें रहने के लिए घर दिया। वरना अब्बू और भाईजान ने तो हमारी उस बूढ़े आदमी से शादी करवा ही दी थी हमारी वजह से आपको बहुत तकलीफ उठानी पड़ी है, हम जानते हैं।” इंशा की बातें सुनकर साफ है कि उसके अपनों ने उसे धोखा देकर एक बूढ़े शख्स के हवाले कर दिया था, जिसके बाद माहिद उसकी जिंदगी में मसीहा बनकर आया।
माहिद ने थामी इंशा की बांह, कहा- ‘मासूम बच्चे और बेवा अम्मी को अकेला कैसे छोड़ता’

जब इंशा खुद को कोसना बंद नहीं करती, तब माहिद उसे टोकता है और कहता है, “इंशा, पुरानी बातें ना ही दोहराएं तो अच्छा है।” वाहिद भावुक होकर अतीत को याद करता है और कहता है कि जब उसने ‘गाइस’ (बच्चे) को पहली बार देखा था, तब वो सिर्फ एक साल का था। माहिद कहता है, “एक मासूम बच्चा और उसकी बेवा अम्मी… उन दोनों को रास्ते पर अकेला छोड़ देते, तो अपने अल्लाह को क्या मुंह दिखाते” माहिद की इन बातों से साफ है कि वो इंशा और उसके बच्चे को अपनी जिम्मेदारी मानता है, न कि कोई अहसान।


Download Android App
Download iOS App




