दान राशि की घोषणा न करने पर शाहरुख़ खान को किया गया ट्रोल, बचाव में उतरी ये डायरेक्टर

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ₹25 करोड़ की राशि पीएम के लिए दान की और उनके अलावा कई एक्टर्स भी राहत कोष में दान करके अपना सहयोग दिया। वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की तरफ से किसी प्रकार के दान की घोषणा ना होने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है और भारत में भी कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की पीएम केयर फंड में अपनी क्षमता अनुसार दान कर, इस लड़ाई में देश का सहयोग करें। प्रधानमंत्री की अपील के बाद कहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस राहत कोष के लिए बढ़-चढ़कर दान दिया। 
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ₹25 करोड़ की राशि पीएम के लिए दान की और उनके अलावा कई एक्टर्स भी राहत कोष में दान करके अपना सहयोग दिया। वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की तरफ से किसी प्रकार के दान की घोषणा ना होने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

 
वैसे ही कोई नई बात नहीं है, सोशल मीडिया पर आये दिन इस तरह की ट्रॉल्लिंग होती रहती है लेकिन महामारी संकट के बीच लोगों ने शाहरुख खान को यह कहकर ट्रोल किया कि उन्होंने देश की मदद के लिए कोई धनराशि नहीं दी है। उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। 
 शाहरुख की तरफ से तो इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक शगुफ्ता रफीक किंग खान के बचाव में उतरी।  शगुफ्ता ने ट्वीट करके ट्रेलर्स को जवाब दिया शाहरुख को लेकर नेगेटिविटी ना फैलाई जाए। 
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , ‘ जिस तरह चांद को अपनी मौजूदगी बताने की जरूरत नहीं पड़ती, ना ही रोशनी को, ना सुंदरता और ना ही शीतलता को।  उसी तरह शाहरुख के साथ भी कुछ ऐसा ही है, वह बिना किसी दिखावे के मदद करने और बांटने में यकीन रखते हैं। इस ट्वीट को करने के पीछे यही कारण है कि मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूं ।
हालांकि, शगुफ्ता के ट्वीट का ट्रोलर्स के ऊपर कोई खास असर नहीं पड़ा पर अब देखना होगा शाहरुख खान ट्रोलर्स को किस तरह जवाब देते हैं। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेता शाहरुख खान काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है। आखिरी बार वह फिल्म जीरो में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

Ujjwal Jain