पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है और साथ ही देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड का गठन किया है, जिसमें देश के नागरिक अपनी क्षमता अनुसार दान करके इस संकट की घड़ी में सहयोग कर सकते हैं। इस रिलीफ फंड की घोषणा के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बढ़ चढ़कर सहायता राशि दान की है।

सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके जानकारी दी कि वह अपनी तरफ से ₹25 करोड़ की राशि पीएम रिलीफ फंड में दान दे रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘ जीवन बचाना पहली प्राथमिकता है। जान है तो जहान है। ‘

अभिनेता वरुण धवन ने भी ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने पीएम केयर फंड में 30 लाख रूपए रूपए दान किए हैं और उन्होंने यह भी लिखा, ‘ हम इस संकट से जल्दी निकलेंगे , हम हैं देश है तो हम हैं। ‘

T-series प्रमुख भूषण कुमार ने भी इस पीएम केयर फंड के द्वारा सहायता राशि के रूप में ₹11 करोड़ का दान करने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम इस समय बेहद चिंताजनक स्थिति से गुजर रहे हैं, ऐसे में पीड़ितों की मदद करना सबसे जरूरी है। मैं T-series परिवार की तरफ से 11 करोड़ की राशि पीएम केयर फंड में दान कर रहा हूं। हम इस लड़ाई में साथ मिलकर लड़ेंगे। जय हिंद। ‘

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी पीएम के फंड में ₹1 करोड़ की राशि दान की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मैं जानलेवा कोरोनावायरस से लड़ने वाले हीरोज को सलाम करता हूं जो 24 घंटे देश की सेवा में लगे हैं। डॉक्टर नर्सेस पुलिस और आवश्यक वस्तुओं के सप्लायर, इनमे शामिल है। हम इस समय बेहद खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं।

कबीर सिंह निर्देशक खेतान मुराद ने महाराष्ट्र सरकार रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए तथा पीएम फंड में ₹25 लाख का दान दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ,’वह दुआ करते हैं कि हमारा देश संकट में सुरक्षित रहे, हम होंगे कामयाब। ‘

अभिनेता राजकुमार राव ने भी पीएम रिलीफ फंड में सहायता राशि दान की है लेकिन उन्होंने इस रकम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह समय एकजुट होने का है और सरकार की सहायता करने का है। मैंने भी इसमें कुछ मदद की है , आप सभी देश को सपोर्ट करें। जय हिंद !’

मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने भी पीएम केयर फंड में ₹20 लाख की सहायता राशि दान की है। अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मैं अपने गानों और शोज के माध्यम से पैसे कमाता हूं, जिनके टिकट आप लोग ही खरीदते हैं तो अब वक्त है कि मैं भी उन लोगों की सहायता करूं जो जरूरतमंद है। जय हिंद !’



Download Android App
Download iOS App



