जानें कैसा होगा? Shahid Kapoor का करोड़ों का यह आशियाना

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Shahid Kapoor के लिए साल 2018 अभी तक काफी अच्छा साबित हो रहा है। जनवरी के महीने में उनकी सुपरहिट फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Shahid Kapoor के लिए साल 2018 अभी तक काफी अच्छा साबित हो रहा है। जनवरी के महीने में उनकी सुपरहिट फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। बता दें कि Shahid Kapoor ने इस फिल्म में महाराजा रतन सिंह का किरदार निभाया था। जिसके लिए शाहिद की जमकर तारीफें हुई।

https://www.instagram.com/p/BlQUEAzggLH/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अब वहीं पद्मावत के सुपरहिट होने के बाद Shahid Kapoor की जिंदगी में एक और नए मेहमान की एंट्री होने वाली है जिसकी जानकारी खुद शाहिद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। शाहिद ने अपनी बेटी मीशा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी और यह खुलासा किया था की उनकी पत्नी मीरा दोबारा प्रेग्नेंट हो गई हैं।

https://www.instagram.com/p/BYvb9FtgWTI/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

शाहिद जल्द ही होंगे बड़े घर में शिफ्ट

Shahid Kapoor बहुत जल्द अपने पूरे परिवार के साथ एक बड़े से घर में शिफ्ट होने वाले हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाहिद कपूर ने मुंबई में एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपए है। शाहिद ने इस प्रॉपर्टी के लिए सरकार को 2.91 करोड़ रुपए की स्टैम्प ड्यूटी भी दी है।

https://www.instagram.com/p/BeIQsgDAG9Q/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इस डुप्लेक्स के साथ शाहिद कपूर को 6 कारों की पार्किंग की भी जगह मिलेगी। Shahid Kapoor का ये घर 42वें और 43वें फ्लोर पर होगा। इस बिल्‍डिंग का नाम Three Sixty West है। इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट का क्षेत्र 427.9 8 वर्ग मीटर और 300.48 है , जिसमें 40.88 वर्ग मीटर की बालकनी भी बनी हुई है।

https://www.instagram.com/p/BhgE2bplTYC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

बता दें कि Shahid Kapoor का बंगला अभी जिस जुहू स्थित इलाके में है वहां अक्‍सर वेश्यावृत्ती की घटनाएं होती रहती हैं।खबरों के अनुसार शाहिद और मीरा इस बात को लेकर काफी परेशान हैं और इसलिए वह घर बदलना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/p/BUElv6lgy4y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

शाहिद के नए घर में यह हैं खास बातें

Shahid Kapoor का ये नया घर उनके पिछले घर की तरह ही समुंदर के किनारे होगा। जिससे उन्हें खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के साथ शाहिद कपूर को 6 कारों की पार्किंग की जगह भी मिलेगी।

बिल्डिंग में लक्जरी होटल और अपार्टमेंट्स भी है जिससे इन स्टार्स को प्रायवेसी मिलेगी। शाहिद कपूर का यह नया घर 42वें और 43वें फ्लोर पर स्थित होगा।

फ़िलहाल Shahid Kapoor फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो श्रद्धा कपूर और यामी गौतम के साथ नज़र आयेंगे। फिल्म 21 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है।

Desk Team