बिग बॉस फेम शहनाज
गिल अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। फैंस शहनाज से जुड़ी हर खबर को
जानने के लिए बेताब रहते हैं। शहनाज के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से
इंतजार कर रहे हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी फोटो और वीडियो शेयर करती है जिन पर
फैंस अपना बेशुमार प्यार बरसाते हैं। अब शहनाज ने अपने चाहने वालों को एक गिफ्ट दे
दिया है। जिसे जानने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
छोटे पर्दे पर अपना
जादू चलाने के बाद शहनाज ने अब बिग स्क्रीन पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली
है। अगले साल की दीवाली को शहनाज गिल ने अपने नाम कर लिया है। शहनाज ने अपनी
बॉलीवुड डेब्यू फिल्म से भी पर्दा हटा दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी पैक्ड फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म एक्शन, म्यूजिक और मसाले का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है।
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर में
बताया गया है कि फिल्म में 20%
कॉमेडी होगी, 20% रोमांस,
20% म्यूजिक, 20% कंफ्यूजन और 20% एक्शन होगा। इन सबको मिलाकर फिल्म 100% होने वाली है। इस
फिल्म में शहनाज गिल के अलावा बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम, अभिनेता रितेश देशमुख और एक्ट्रेस नोरा फतेही भी अहम रोल में नजर आने वाले
हैं।
फिल्म 100% गुलशन कुमार और टी-सीरीज एसोसिएशन मीडिया प्रोडक्शन द्वारा
प्रस्तुत की जा रही है। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म भारतीय शादियों और
जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर आधारित होने वाली है, फिल्म की शूटिंग अगले
साल शुरु होगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की
शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर
आने वाली हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी मूवी ‘हौसला रख‘ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वहीं अब उनके फैंस एक्ट्रेस को बॉलीवुड फिल्म में
देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।


Download Android App
Download iOS App






