आजाद द्वारा कांग्रेस को बदनाम करना गिरा रहा है उनका स्तर : जयराम रमेश

Summary :

आजाद की ओर से किए गए प्रहार पर पलटवार करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आजाद को कांग्रेस उसे बदनाम करने का काम सौंपा गया है।

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आजाद की ओर से किए गए प्रहार पर पलटवार करते हुए जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि आजाद को कांग्रेस उसे बदनाम करने का काम सौंपा गया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सवाल किया कि आजाद हर मिनट अपने ‘विश्वासघात’ को सही क्यों ठहरा रहे हैं? रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज़ाद वर्षों तक जिस पार्टी में रहे, जहां उन्हें सब कुछ मिला, उन्हें उसी पार्टी को बदनाम करने का काम सौंपा गया है। यह उनके स्तर को और गिरा रहा है।’’ 


उन्होंने आजाद पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘आखिर क्यों हर मिनट वह अपने विश्वासघात को सही ठहरा रहे हैं? उन्हें आसानी से बेनकाब किया जा सकता है, लेकिन हम अपना स्तर क्यों गिराएं ?’’ आजाद ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी की नींव कमजोर हो गई है और वह कभी भी बिखर सकती है। 

चापलूसी से पद हासिल करने वाले आरोप लगाएं तो होता है दुख : गुलाम नबी आजाद

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि ‘‘बीमार’’ कांग्रेस ‘कंपाउंडर’ से दवा ले रही है, चिकित्सक से नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के GNA (गुलाम नबी आजाद) के डीएनए को Modi-fied वाले बयान पर भी पलटवार किया।

Desk Team