आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी नयी एवं बेहतर सेवाएं देने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी पर काम करेगी और इसपर दो लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अंबानी ने आरआईएल की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल दिवाली तक देश के कई प्रमुख शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मंदी का खतरा मंडराया
वही, उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में व्याप्त तनाव के बीच भारत वृद्धि एवं स्थायित्व के एक प्रकाश-स्तंभ के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के कई हिस्सों में गंभीर आर्थिक तनाव है। गंभीर भू-राजनीतिक संकट वैश्विक जोखिमों से अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई है। ऐसे समय में भारत एक प्रकाश-स्तंभ के तौर पर उभरकर सामने आया है।’’
बता दें, उन्होंने कहा कि ईंधन, खाद्य उत्पादों एवं उर्वरकों की कीमतें बढ़ने से हर किसी की जिंदगी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति और आपूर्ति संबंधी गतिरोधों की वजह से आज वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मंदी का खतरा मंडराने लगा है।


Download Android App
Download iOS App



