‘पठान’ को लेकर बढ़ते विरोध पर शाहरूख खान ने दिया करारा जवाब, बोले- ‘दुनिया चाहे कुछ भी कर ले…’

Summary :

शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार है। किंग खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट काफी हद तक बढ़ा दी थी,लेकिन फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ के हाल ही में रिलीज होने के बाद अब ये फिल्म लगातार विवादों के घेरे में घिरती हुई नजर आ रही है और इसी बीच अब किंग खान का बयान भी सामने आ गया है।

शाहरुख खान पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार
वापसी करने के लिए तैयार है। किंग खान की फिल्म
‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म
के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट काफी हद
तक बढ़ा दी थी,लेकिन फिल्म के गाने
‘बेशरम रंग’ के हाल ही में रिलीज होने के बाद ये फिल्म लगातार विवादों
के घेरे में घिरती हुई नजर आ रही है और इसी बीच अब किंग खान का बयान भी सामने आ
गया है।

Ban Besharam Rang, lawyer files complaint; 'Burn theatres,' says Ayodhya  Mahant | Latest News India - Hindustan Times

शाहरुख खान और
दीपिका पादुकोण स्टारर
‘पठान’ के ‘बेशरम रंग गाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा
रहा है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका ने बेहद हॉट और बोल्ड सीन दिए हैं। साथ ही दीपिका
ने जो भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है
, उसे लेकर अब फिल्म का
विरोध और तेज हो गया है। इस गाने में दीपिका के कपड़ो से लेकर कई और बदलाव करने की
मांग की गई है। फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर अब तक किसी का भी बयान सामने नहीं
आया था,लेकिन अब शाहरुख खान ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है।

International Film Festival Kolkata Shahrukh Khan Speaks Amid Protests  Against 'Pathaan'

दरअसल, हाल ही
में शाहरुख खान कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हुए थे, जहां
उन्होंने फिल्म
‘पठान’ को लेकर बढ़ती कॉन्ट्रोवर्सी पर कहा, ‘दुनिया चाहे कुछ भी कर ले। मैं और आप जितने भी
पॉजिटिव लोग हैं, सब जिंदा हैं।
‘ शाहरूख खान ने
ये बात अपनी फिल्म को लेकर बढ़ती निगेटिविटी को देखते हुए कही है।
फिल्म पर विवाद के बीच पहली बार सार्वजनिक तौर
पर शाहरूख खान ने ये बयान दिया है।

Shahrukh Khan Vaishno Devi Temple: Shahrukh Khan spotted visiting Vaishno  Devi temple after performing Umrah in Mecca - The Economic Times

इसके साथ ही
शाहरूख खान ने ये भी कहा
, ’आज के वक्त में
सोशल मीडिया द्वारा एक कलेक्टिव नैरेटिव दिया जाता है। मैंने कहीं पढ़ा था
, निगेटिविटी सोशल मीडिया के यूज को बढ़ाती है। इसके अलावा इसकी कॉमर्शियल
वैल्यू भी बढ़ती है। इस तरह की कहानियां हमें भटकाने और बांटने का काम करती हैं।
‘

pathaan new action packed poster out shah rukh khan deepika padukone and  john abraham | 'पठान' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन लुक में नजर आए  शाहरुख-दीपिका और जॉन | Lokmat News

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है,लेकिन
रिलीज के पहले ही जिस तरह से फिल्म को लेकर विवाद हो रहा है, उसे देखकर तो इस
फिल्म पर भी बॉयकॉट की तलवार लटकती हुई नजर आ रही है।

Desk Team