बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद से सिलवर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। एक्टर ने जीरो के बाद से कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन अब खबर है कि शाहरुख खान जल्दी ही एक एड में काम करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस एड में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री ईशा तलवार भी नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो शाहरुख खान और ईशा ने एक एड शूट किया है जिसमें ईशा दुल्हन के किरदार में नजर आएंगी। विज्ञापन का कॉन्सेप्ट काफी अलग बताया जा रहा है इसमें शाहरुख खान अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आएंगे जबकि शाहरुख की मौजूदगी के चलते दुल्हन बनी ईशा असहज हो जाती है। ऐसा इस वजह से क्योंकि शाहरुख खान के आते ही उनका सारा चार्म लगभग खत्म हो जाता है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक बैंक विज्ञापन हो सकता है। हालांकि अभी तक वीडियो का एड सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि इस एड में शाहरुख खान अपने चार्म का मैजिक दिखाते हुए नजर आएंगे।

शाहरुख खान ने अपनी इस नई एड के बारे में कहा कि ऐसा किरदार निभाना काफी मजेदार था। जो अनजान है मगर माहौल के मुताबिक बड़ी अच्छी सिचुएशन में हैं। मुझे लगता है कि यह एड ज्यादा से ज्यादा लोग देखेंगे।

शाहरुख खान से ईशा तलवार फिल्म आर्टिकल 15 के प्रीमियर के मौके पर मुलाकात हुई थी। यह उनके लिए एक फैन मोमेंट था इतना ही नहीं उन्होंने इसकी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। इस फोटो में जहां शाहरुख खान कैमरे की ओर देख रहे हैं तो ईशा शाहरुख खान को देख रही हैं। ईशा तलवार सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइम में भी काम कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो शाहरुख खान ने फिलहाल कोई भी फिल्म साइन नहीं की हुई है। इन दिनों वह अपना फोकस प्रोडक्शन और बिहाइंड द कैमरा वर्क में लगा रहे हैं।

तापसी पन्नू और अमिताभ को कास्ट करके उन्होंने बदला बनाई। अब उनकी अगामी वेबसीरीज बार्ड ऑफ ब्लड खूब चर्चा में है। इसमें इमरान हाशमी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



