बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कही जाने वाली शेफाली शाह जल्द ही मीरा नायर के साथ एक ऐसी फिल्म लेकर आने वाली जिस फिल्म की कहानी से शायद हर कोई कनेक्ट हो पाएगा। शेफाली फिल्म मानसून वेडिंग में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाए है जो बचपन में यौन शोषण का शिकार होती है। ऐसे में अपने इसी कहानी की स्टोरी को बयां करते हुए शेफाली के अपने जीवन में हुए एक घिनौना अनुभव की याद आ गयी थी। जिसे आज भी यादकर एक्ट्रेस के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

दअरसल हाल ही में अपने फिल्म मानसून वेडिंग के प्रमोशन में पहुंची शेफाली शाह ने एक मीडिया ग्रुप को अपने साथ हुए छेड़खानी का एक घिनौना अनुभव शेयर किया है। जहां एक्ट्रेस ने कहा, “जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि हर कोई इससे गुजर चुका है। मुझे याद है कि मैं एक भीड़भाड़ वाले मार्केट में जा रही थी और किसी ने मुझे गलत तरीके से छुआ और मुझे ये बेहद घिनौना लगा। मैंने इस बारे में कभी किसी से बात नहीं की। ऐसा नहीं था कि मैं गिल्टी महसूस कर रही थी, बल्कि मुझे बेहद शर्म आ रही थी।”

शेफाली से आगे जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बारे में कुछ किया तो उन्होंने कहा, “हां, मैं सहमत हूं आपसे, बहुत-से लोगों को लगता है कि क्या मैंने कुछ किया। आपको पछतावा होता है और शर्म आती है, आपको लगता है कि भूल जाओ सब। इस बात को कहीं अंदर ही दबा दो बस। सच कहूं तो मैंने इस बात को इतनी तवज्जो नहीं दी कि इस पर बात की जाए। ये बस कुछ ऐसा था कि ये मेरे अंदर एक पूरी फिल्म की तरह आकर समा गया।”

बता दे की दिल्ली क्राइम में अपनी दमदार एक्टिंग से शेफाली ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। शेफाली ने बड़े ही बखूबी तरीके से अपने रोल को निभाया था। इसके बाद शेफाली आलिआ भट्ट के साथ फिल्म डार्लिंग्स में भी नजर आई थी।

जहां फिल्म में अपने एक्टिंग से शेफाली ने सबका दिल जीत लिया था। वही अब शेफाली के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार हैं।


Download Android App
Download iOS App



