सिद्धार्थ की मौत के बाद से गायब है शहनाज गिल, कब शुरू करेंगी दिलजीत दोसांझ के साथ शूटिंग?

Summary :

शहनाज इन दिनों दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, लेकिन सिड के निधन के बाद से शहनाज शूटिंग पर नहीं लौटी हैं। इस बारे में अब फिल्म के डायरेक्टर ने बात की है।

टीवी दुनिया की सबसे पसंदीदा जोड़ी सिडनाज़ अब टूट चुकी है। वही, सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल पूरी तरह टूट गई हैं। सिड को गुज़रे हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन लोगों को अब तक शहनाज की एक झलक देखने को नहीं मिली है, मानो शहनाज ने ख़ुद को घर में कैद कर लिया है। एक्ट्रेस की ये हालत देखकर सभी को उनकी चिंता हो रही हैं, ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि शहनाज कब से काम पर वापस लौटेंगी। शहनाज का हर फैन उनकी एक झलक देखनेे के लिए तरस गया है और उन्हें फिर से काम करते देखना चाहता है।
शहनाज इन दिनों दिलजीत दोसांझ के साथ अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म की शूटिंग कर रही थी, लेकिन सिड के निधन के बाद से शहनाज शूटिंग पर नहीं लौटी हैं। इस बारे में अब फिल्म के डायरेक्टर ने बात की है। मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर दिलजीत ठिंड ने बताया है कि शहनाज का इंतज़ार सभी लोग कर रहे हैं उम्मीद है वो जल्द सेट पर लौट आएंगी।
मीडिया से बात करते हुए दिलजीत ने कहा, ‘हम उसके रिकवर होने और इतने बड़े नुकसान से ऊबरने का इंतज़ार कर रहे हैं। 15 सितंबर को लंदन में हमें गाने की शूटिंग करनी थी, लेकिन ये नहीं हो सका। अब हम जल्द ही नई डेट फाइनल करेंगे और हम चाहते हैं कि शहनाज अब इसका हिस्सा बनें क्योंकि वो फिल्म का हिस्सा हैं। मैं शहनाज़ के मैनेजर के टच में हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्द हमसे कॉन्टेक्ट करेंगी’।

Desk Team