बिग बॉस 13 के घर में सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय कन्टेस्टेंटों में से एक शहनाज गिल भले ही विनर ट्रॉफी नहीं जीत पायी पर उन्होंने शो में अपनी प्यारी हरकतों से लाखों फैंस के दिनों में खास जगह बनायी है। शो खत्म होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता बदस्तूर जारी है और वो लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

खुद को पंजाब की कटरीना कैफ कहनी वाली शहनाज़ गिल को बिग बॉस खत्म होने के तुरंत बाद स्वयंवर शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में पारस छबडा के साथ काम करने का मौका मिला है। शो भले ही खास टीआरपी न बटोर पा रहा हो पर शहनाज़ गिल के फैंस को स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी पसंद आ रही है।

सिंगर से अभिनेत्री बनीं शहनाज़ गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और उन्हें टिक टॉक क्वीन का टाइटल भी प्राप्त है। बता दें बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही उनके टिक टॉक वीडियो जबरदस्त वायरल हुए थे और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला था।

अब शहनाज़ गिल का एक और टिक टॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज़ गिल मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की अब सोशल मीडिया पर #Sidnaaz (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़) के बजाय #TonyNaaz ट्रेंड कर रहा हैं।
दोनों इस वीडियो में टोनी कक्कड़ के हिट ट्रैक गोवा बीच गुनगुनाते नजर आ रहे है। ओरिजिनल गाने में टोनी कक्कड़ के साथ नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शामिल हैं। फैंस इस वीडियो में दोनों की बीच की केमिस्ट्री देख कर इतना जरूर कह रहे है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने है।

फैंस ने बीच ये चर्चा भी है कि सिद्धार्थ शुक्ला की बजाय शहनाज़ टोनी कक्कड़ के साथ ज्यादा खूबसूरत लग रही है। कई फैंस ने यहां तक लिखा है कि दोनों को डेटिंग शुरू कर देनी चाहिए। हालांकि जानना दिलचस्प होगा की सिद्धार्थ शुक्ला इस वीडियो पर क्या प्रतिक्रया देते है।



Download Android App
Download iOS App



