शेखर कपूर का खुलासा: ‘मिस्टर इंडिया 2’ की स्क्रिप्ट उनके कुक ने ChatGPT से लिखी

Summary :

शेखर कपूर ने बताया, कुक ने ChatGPT से लिखी ‘मिस्टर इंडिया 2’ की स्क्रिप्ट

‘मिस्टर इंडिया 2’ की स्क्रिप्ट के पीछे ChatGPT का योगदान शेखर कपूर ने WAVES समिट में उजागर किया। इस खबर ने शाहरुख खान और अन्य सितारों की उपस्थिति के बावजूद समिट में चर्चा का केंद्र बना दिया।

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) के पहले दिन देश-दुनिया की नामी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, चिरंजीवी, नागार्जुन और अल्लू अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर, जिन्होंने समिट के दौरान एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

AI की मदद से बना ‘मिस्टर इंडिया 2’ का प्लॉट

शेखर कपूर ने बताया कि जब उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया 2’ बनाने की बात सोची, तो कई नामी लेखक उनके पास स्क्रिप्ट लेकर आए। लेकिन जो स्क्रिप्ट उन्हें सबसे बेहतर लगी, वह किसी मशहूर लेखक की नहीं, बल्कि उनके कुक नीलेश की थी। उन्होंने जब नीलेश से पूछा कि इतनी बेहतरीन स्क्रिप्ट कैसे लिखी, तो जवाब मिला – “ChatGPT से।” ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल है, जो इंसानों की तरह बातचीत करता है और जटिल विषयों पर भी विचार प्रस्तुत कर सकता है।

Shekhar kapoor

डर नहीं, अवसर है

शेखर कपूर ने AI के इस्तेमाल को लेकर बेहद सकारात्मक सोच जताई। उन्होंने कहा, “AI एक लोकतांत्रिक और परिवर्तनकारी तकनीक है, जो हर किसी को विचार रखने और कहानियां कहने का अवसर देती है। लोग नई तकनीकों से डरते हैं, जैसे कभी पहिए से डरते थे, लेकिन आज वही पहिया पूरी दुनिया चला रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि AI अब हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है और यह इंसानी सोच को एक नई दिशा दे रहा है।

WAVES समिट में ‘पंचायत’ के सितारे, असली भारत की कहानियों पर जोर

तकनीक से मिल रही है सृजनात्मकता को नई उड़ान

इस किस्से से यह साफ होता है कि तकनीक अब केवल एक्सपर्ट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोग भी इसका उपयोग कर असाधारण कार्य कर सकते हैं। एक साधारण रसोइया, ChatGPT की मदद से, एक बड़ी फिल्म के लिए शानदार कहानी तैयार कर सकता है – यह आज की नई दुनिया की सच्चाई है।

Tamanna Choudhary