टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ लोगों को बेहद पसंद है। इस शो के एक बढ़कर एक मूव्स और डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं। वही शो के कंटेस्टेंट भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। और अपने डांसिंग स्किल्स से लोगों का भरपूर दिल भी जीत रहे हैं। वही इस शो को एक्ट्रेस नीतू कपूर नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी जज कर रहे हैं। वही शो के अपकमिंग एपीसोड्स में शिल्पा शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। जहा शो की प्रोमो में शिल्पा की एंट्री फुल चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
डांस दीवाने जूनियर्स में जल्द होगी शिल्पा शेट्टी की एंट्री दरअसल शो का नया प्रोमो वीडियो भी शेयर कर दिया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस श्रीदेवी की नागिन फिल्म के आइकॉनिक सॉन्ग ‘मैं नागिन तू सपेरा…’ पर डांस करते हुए धमाकेदार एंट्री करती हैं. रेड इंडोवेस्टर्न आउटफिट में शिल्पा शेट्टी अपने नागिन डांस से स्टेज पर धमाल मचा देती हैं. शिल्पा को इतने ग्रेस के साथ नागिन डांस करते देखकर शो के होस्ट करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड दिखते हैं। आपको बता दें कि इस शो में शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकम्मा’के प्रमोशन के लिए आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने करन कुंद्रा को कुछ इस तरह से किया टीज
वही शिल्पा को इस तरह से डांस करते देखकर शो के होस्ट कारन कुंद्रा के एक पल के लिए तो होश ही उड़ जाते हैं। जिसके बाद करण शिल्पा से कहते हैं- बोलती बंद करवा दी आपने मैम। वही करण की बात पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं- मुझे लगा कि इस गाने पर एंट्री करने का सेंस बनता हैं, क्योंकि नागिन को आप ज्यादा पसंद करते हैं ना आज कल। वही शिल्पा की बात सुनकर करण कुंद्रा की बोलती बंद हो जाती है।
शिल्पा शेट्टी ने तरह किया तेजस्वी प्रकाश का जिक्र 
वही आपको बता दें कि यहां शिल्पा इशारों-इशारों में तेजस्वी प्रकाश के बारे में बात कर रही थीं। इससे पहले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा रह चुके हैं। वही इसी शो से दोनों के रिश्तों की शुरुआत हुई थी। और अब शो से बहार आने के बाद भी दोनों का रिलेशनशिप कायम हैं। वही तेजस्वी इन दिनों एकता कपूर के शो ‘नागिन 6’ में लीड रोल यानी ‘नागिन’ की भूमिका निभा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



